{"_id":"64fe279d7321333a3b0858c4","slug":"jk-sports-council-jammu-news-c-10-jam1008-200023-2023-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: खेल परिषद ने हॉकी जेएंडके को दिया अल्टीमेटम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: खेल परिषद ने हॉकी जेएंडके को दिया अल्टीमेटम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। शीर्ष पदाधिकारियों के सामूहिक इस्तीफों को गंभीरता से लेते जम्मू-कश्मीर खेल परिषद (जेकेएससी) ने अद्यतन मतदाता सूची को सार्वजनिक कर नए सिरे से चुनाव कराने के लिए हॉकी जेएंडके को अल्टीमेटम दिया है। प्रशासनिक अधिकारी रियाज़ अहमद ने हॉकी जेएंडके के वर्तमान महासचिव को पत्र में लिखा कि प्रमुख पदों से पदाधिकारियों के सामूहिक इस्तीफे से स्पष्ट है कि हॉकी जेएंडके के पास आधिकारिक पत्राचार करने के लिए कोई कानूनी प्रमुख पदाधिकारी नहीं है। सलाह दी जाती है कि जेकेएससी के दिशा निर्देशों और हॉकी जेएंडके के संवैधानिक प्रावधानों के अनुसार चुनाव कराने और मतदाता सूची को अद्यतन करने की प्रक्रिया शुरू करें। रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त होने से पहले अद्यतन मतदाता सूची को पारदर्शिता के लिए सार्वजनिक डोमेन में रखें।
इससे पहले वरिष्ठ अधिकारी ने लिखा था कि हॉकी जेएंडके के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने 16 अगस्त को इस्तीफा दे दिया और इसकी प्रतिलिपि जेकेएससी को भी भेज दी। इससे पहले डॉ. तरण सिंह (महासचिव), अंजलि (कोषाध्यक्ष), प्रियंका सिंह, संजीव शर्मा और रजनी बाला (सभी कार्यकारी सदस्य) पद छोड़ चुके हैं।