फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   JK Power Budget 2016-17

पावर बजट: J&K के लोगो को 2019 तक 24 घंटे बिजली देने का वादा

Tue, 31 May 2016 11:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Tue, 31 May 2016 11:08 AM IST
विज्ञापन
JK Power Budget 2016-17
haseeb drabu - फोटो : Amar Ujala

रियासत के बिजली उपभोक्ताओं को राहत देते हुए राज्य सरकार ने 100 फीसदी सरचार्ज माफी संबंधी एमनेस्टी स्कीम की अवधि को 31 दिसंबर तक बढ़ा दिया है। इसकी मियाद 31 मार्च को समाप्त हो गई थी।

विज्ञापन


सभी उपभोक्ताओं, उद्योगों, वाणिज्यिक उपभोक्ताओं को 2019 तक सातों दिन 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराई जाएगी। इसकी घोषणा वित्त मंत्री डॉ. हसीब द्राबू ने सोमवार को विधानसभा में पावर बजट पेश करते हुए की।
विज्ञापन


वित्त मंत्री ने कहा कि बिना बिजली वाले 107 गांव और 3.56 लाख घरों में  2018-19 तक बिजली पहुंचाने की योजना है। पावर फार आल रोडमैप डाक्यूमेंट ऊर्जा मंत्रालय तथा उसकी एजेंसियों की मदद से तैयार कराया गया है। इसे 2019 तक लागू किया जाएगा। इसके लिए केंद्र सरकार से एमओयू पर हस्ताक्षर शीघ्र किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




 

एमनेस्टी स्कीम की अवधि 31 दिसंबर तक बढ़ी

JK Power Budget 2016-17

पावर खरीद पर मार्च 2016 तक 7 हजार करोड़ रुपये का बकाया है, जिस पर 1260 करोड़ रुपये सालाना सरचार्ज की अदायगी की जा रही है। द्राबू ने कहा कि 7 हजार करोड़ बकाया की भरपाई के लिए पावर बांड लाने की पिछली बजट में घोषणा की गई थी। इस बीच, केंद्र सरकार ने उदय योजना शुरू कर दी। इसके तहत पीडीडी ने केंद्र सरकार से 3537.55 करोड़ के लिए एमओयू किया है।

इसमें से 2140 करोड़ ले लिया गया। शेष 1397.55 करोड़ इस वित्तीय वर्ष में लिया जाएगा। इसके अलावा शेष बकाया भुगतान के लिए पावर बांड जारी किया जाएगा। बिजली की खरीद औसतन 7.72 रुपये प्रति यूनिट जबकि आपूर्ति औसतन 3.64 रुपये पर किया जाता है। खरीद और बिक्री में प्रति यूनिट 4.18 रुपये का अंतर है।

द्राबू ने कहा कि कम बिजली किराया, उच्च लाइन लास, खराब मीटर, उपभोक्ताओं की ओर से लोड के विपरीत अनियंत्रित बिजली खपत, अवैध कनेक्शन और सुरक्षा बलों व माइग्रेंट कैंप के अस्थायी कनेक्शन से वसूली न होना, नगर निकायों की ओर से पब्लिक लाइट का भुगतान न करना, सरकारी कार्यालयों से भुगतान न होने की वजह से कम राजस्व की प्राप्ति होती है। लाइन लास को पूरी तरह रोकने के लिए 100 फीसदी मीटर लगाया जाएगा। वर्ष 2019-20 तक लाइन लास 15 प्रतिशत तक करने की योजना है।

निकायों में चरणबद्ध तरीके से स्मार्ट एलईडी लगाए जाएंगे

JK Power Budget 2016-17
एलईडी - फोटो : file

वित्त मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री राहत एवं पुनर्वास कार्यक्रम के तहत पावर सेक्टर के लिए 11400 करोड़ रुपये मंजूर हुए हैं। इससे गुलमर्ग, पहलगाम, रंगरेथ, कटड़ा और बाड़ी ब्राह्मणा में स्मार्ट ग्रिड बनेंगे। छोटे हाइडल प्रोजेक्टों के लिए डीपीआर तैयार करने हेतु 2000 करोड़ रुपये दिए गए हैं।

जम्मू व श्रीनगर, चार इंडस्ट्रियल एस्टेट खोनमोह, लस्सीपोरा, सांबा एवं कठुआ, पर्यटक स्थलों तथा हेरिटेज स्थानों के डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम को दुरुस्त करने के लिए 3790 करोड़ रुपये दिए गए हैं। इन सब प्रयासों से अंतर 4.54 रुपये प्रति यूनिट से घटाकर 2 रुपये प्रति यूनिट करने में मदद मिलेगी।

द्राबू ने कहा कि पिछले दो साल से टैरिफ में बढ़ोतरी नहीं हुई है। टैरिफ में 13.5 फीसदी बढ़ोतरी का प्रस्ताव स्टेट इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी अथारिटी के पास विचाराधीन है। जेकेपीडीडी की ओर से उपभोक्ताओं को सीधे सब्सिडी की राशि दी जाएगी। इसके लिए 1728.38 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

द्राबू ने कहा कि जम्मू व श्रीनगर नगर निगम तथा अन्य निकायों में चरणबद्ध तरीके से स्मार्ट एलईडी लगाए जाएंगे। इसके लिए अलग से मीटर लगाए जाएंगे। साथ ही अलग से फीडर भी होंगे। इसके लिए बजट में 80 करोड़ रुपये का प्रावधान किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed