फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   JK Lok Sabha Election: apni party came third in Kashmir after National Conference and PDP

JK Lok Sabha Election: कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस व पीडीपी के बाद तीसरे स्थान पर रही अपनी पार्टी

Wed, 05 Jun 2024 05:08 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 05 Jun 2024 05:08 PM IST
सार

अनंतनाग-राजोरी सीट से अपनी पार्टी के उम्मीदवार जफर इकबाल चौधरी खुद पहाड़ी समुदाय से आते हैं। इस सीट पर भाजपा की तरफ से अपना प्रत्याशी नहीं उतारे जाने के बाद अपनी पार्टी को एक आशा की किरण दिखी थी।

विज्ञापन
JK Lok Sabha Election: apni party came third in Kashmir after National Conference and PDP
अपनी पार्टी के प्रमुख अल्ताफ बुखारी एवं अन्य - फोटो : एजेंसी

विस्तार

कश्मीर की राजनीति में पहली बार लोकसभा चुनाव में उतरी अपनी पार्टी का प्रदर्शन उसकी उम्मीद के अनुरूप नहीं रहा है। कश्मीर संभाग की तीन संसदीय सीट में दो पर चुनावी मैदान में उतरी अपनी पार्टी को अपने पहले ही चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है। अनंतनाग-राजोरी संसदीय सीट से पार्टी के उम्मीदवार जफर इकबाल खान मन्हास और श्रीनगर संसदीय सीट से मोहम्मद अशरफ मीर चुनावी मैदान में थे। दोनों उम्मीदवार को कुल मिलाकर 207270 वोट मिले हैं।

विज्ञापन


अनंतनाग-राजोरी सीट से अपनी पार्टी के उम्मीदवार जफर इकबाल चौधरी खुद पहाड़ी समुदाय से आते हैं। इस सीट पर भाजपा की तरफ से अपना प्रत्याशी नहीं उतारे जाने के बाद अपनी पार्टी को एक आशा की किरण दिखी थी। जफर इकबाल मन्हास को पर्दे के पीछे से भाजपा का पूरा समर्थन था। भाजपा नेता उनके समर्थन के लिए प्रचार करते भी दिखे। 
विज्ञापन


हालांकि उनका मुकाबला पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती और नेशनल कांफ्रेंस के बड़े नेता मियां अल्ताफ अहमद से था। ऐसे में उनके लिए यहां से जीत हासिल करना शुरू से ही बड़ी चुनौती थी। इस सीट से जफर इकबाल मन्हास 1.41 लाख से अधिक वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे हैं। उन्हें करीब 13 फीसदी वोट मिले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं श्रीनगर संसदीय सीट से अपनी पार्टी ने मोहम्मद अशरफ मीर को चुनावी मैदान में उतारा था। उनका मुकाबला नेशनल कांफ्रेंस के उम्मीदवार अगा सैय्यद रुहुल्ला और पीडीपी के उम्मीदवार वहीद उर रहमान पारा के साथ था। अपनी पार्टी के उम्मीदवार मोहम्मद अशरफ मीर को 65954 यानी 9.77 फीसदी वोट मिले। 


वह श्रीनगर संसदीय सीट पर तीसरे स्थान पर रहे। लोकसभा चुनाव के इस अभियान के दौरान अपनी पार्टी कश्मीर में महबूबा मुफ्ती और फारुख अब्दुल्ला, उमर अब्दुल्ला की वंशवादी राजनीति पर ही हमलावर रहे। अपने पहले चुनाव में पार्टी को इस प्रदर्शन से ज्यादा बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed