फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   JK Elections: 'Now tourists come to Jammu and Kashmir, not terrorists', CM Yogi attacks terrorism in Ramnagar

JK Polls: 'इन्होंने युवाओं को टेबलेट नहीं, तमंचा पकड़ाने का काम किया', कांग्रेस, नेकां, PDP पर बरसे सीएम योगी

Fri, 27 Sep 2024 02:07 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Fri, 27 Sep 2024 02:07 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, जम्मू-कश्मीर बीजेपी अध्यक्ष रविंदर रैना और केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने रामनगर में आयोजित जन सभा में विकास और लोगों की समस्याओं का समाधान करने का वादा किया।

विज्ञापन
JK Elections: 'Now tourists come to Jammu and Kashmir, not terrorists', CM Yogi attacks terrorism in Ramnagar
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : @BJP4JnK

विस्तार

रामनगर में आयोजित जन सभा में मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश  योगी आदित्यनाथ , जम्मू-कश्मीर बीजेपी अध्यक्ष श्री रविंदर रैना, और केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह  ने संबोधित किया। इस जन सभा में तीनों नेताओं ने अपने संबोधन में क्षेत्र के विकास और लोगों की समस्याओं का समाधान करने का वादा किया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकारें लोगों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हैं।
विज्ञापन


 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  राम नगर के जनसभा में डबल इंजन सरकार की ताकत और जम्मू-कश्मीर के विकास पर जोर दिया। उन्होंने अयोध्या में राम लला के मंदिर के भव्य निर्माण का उदाहरण पेश करते हुए कहा कि यह 500 वर्षों के संघर्ष का परिणाम है।

आदित्यनाथ ने पूर्व में उठाए गए विवादों का जिक्र करते हुए कहा, जिन्होंने कहा था कि अगर मंदिर बना तो खून की नदियां बहेंगी, उन्हें यह समझना चाहिए कि यह नया भारत है। यहां अब सुरक्षा सुनिश्चित की जाती है और पिछले 7 वर्षों में उत्तर प्रदेश में एक भी दंगा नहीं हुआ है यह इसका उदाहरण है।

मुख्यमंत्री ने जम्मू-कश्मीर में धारा 370 हटाने के बाद के विकास को लेकर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि "पीडीपी, कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस ने हमेशा लोगों का शोषण किया।' उन्होंने कहा कि धारा 370 हटाने के बाद यहां विकास की नई गाथाएं लिखी जा रही हैं, जैसे IIT, IIM, और AIIMS जैसी संस्थाओं की स्थापना हो रही है। 

आदित्यनाथ ने यह भी कहा कि आज जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी नहीं, बल्कि पर्यटक आ रहे हैं। G20 सम्मेलन जैसे बड़े आयोजन यहां हो रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस, नेशनल कॉन्फ्रेंस, और पीडीपी को भ्रष्टाचार और परिवारवाद के लिए जिम्मेदार ठहराया।मुख्यमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि डबल इंजन सरकार ने विकास और सुरक्षा के नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने जनता से अपील की कि वे अपने हक के लिए जागरूक रहें और विकास के इस नए युग में भागीदार बनें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed