फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   jihadis to bring their kids to lay down lives: jitendra singh

जेहादी पहले अपने बच्चों की कुर्बानी दें: जितेंद्र सिंह

Sun, 17 Jul 2016 11:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sun, 17 Jul 2016 11:05 AM IST
विज्ञापन
jihadis to bring their kids to lay down lives: jitendra singh
- फोटो : PTI

प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने तथाकथित जेहादियों से भोले-भाले लोगों के बच्चों का इस्तेमाल करने से पहले अपने बच्चों की कुर्बानी देकर मिसाल पेश करने को कहा है। कश्मीर हिंसा पर पत्रकारों से बात करते हुए डॉ. सिंह ने कहा कि देश के साथ ही जम्मू-कश्मीर के लोगों और युवाओं को शिक्षित तथा प्रेरित करने की जरूरत है। 

विज्ञापन


उनको यह बताना होगा कि तथाकथित जेहाद तथा आजादी की लड़ाई लड़ने वाले नेताओं से पूछा जाए कि उनके बच्चे दूसरे राज्यों व विदेशों में क्यों रहते हैं और नौकरी क्यों करते हैं। घाटी के हालात तथा बच्चों को आतंकवाद की राह में धकेलने संबंधी सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भारत का नजरिया आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस का है। 
विज्ञापन


उन्होंने घाटी में हालात को बिगाड़ने संबंधी नेकां तथा कांग्रेस के आरोपों पर कहा कि वे यह दुष्प्रचारित करने की कोशिश कर रहे हैं कि भाजपा के  शासन के नए मॉडल की वजह से लोगों की जानें जा रहीं हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कश्मीर मुद्दा है ही नहीं, आतंकवाद पर भारत का रवैया जीरो टॉलरेंस का 

jihadis to bring their kids to lay down lives: jitendra singh

डॉ. सिंह ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई राजनीतिक विचारधाराओं से ऊपर उठकर है। उन्होंने नेकां और कांग्रेस को याद दिलाया कि 2010 की हिंसा में 100 से अधिक लोगों की जान गई थी। उन्होंने कहा कि भारत-पाकिस्तान के बीच कश्मीर कोई मुद्दा नहीं है। 

दोनों देशों के मध्य अगर कोई मुद्दा है तो वह पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर के हिस्से को वापस लेने का है। भारतीय संसद ने 1994 में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर कहा है कि दोनों पड़ोसी देशों के मध्य अगर कोई लंबित मामला है तो वह पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर को वापस लेने का है। 

उन्होंने पाकिस्तान की ओर से आतंकी बुरहान वानी को शहीद बताए जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि आतंकवाद पर भारत के रवैये से कई बार पाकिस्तान को अवगत कराया जा चुका है। कहा कि भारत के आंतरिक मामलों में विदेशी हस्तक्षेप की कोई जगह नहीं है। 

पाकिस्तान को भारत में नहीं बलूचिस्तान, बाल्टिस्तान और पीओके में मानव अधिकार उल्लंघन की चिंता करनी चाहिए। कश्मीर में अल्पसंख्यक खासतौर से कश्मीरी पंडितों की सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकार और समाज की है। घाटी से वापस आना जवाब नहीं है। कश्मीरी पंडितों की सुरक्षा के लिए सभी उचित कदम उठाए जाएंगे और सरकार की यह प्राथमिकता भी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed