फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   JeM's helpers arrested in shopian

जम्मू-कश्मीरः जैश के मददगार गिरफ्तार, युवाओं को बना रहे थे आतंकी

Sun, 22 Mar 2020 12:50 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 22 Mar 2020 12:50 AM IST
विज्ञापन
JeM's helpers arrested in shopian
गिरफ्त में मददगार... - फोटो : ANI

दक्षिणी कश्मीर के शोपियां में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद में शामिल कराने के लिए युवाओं को बरगला रहे दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


पुलिस को सूचना मिली थी कि चोटीपोरा का इरफान अहमद कुट्टे इमामसाहिब तथा आस-पास के युवाओं को आतंकी संगठन में शामिल कराने के लिए बरगला रहा है। उसने अलूरा के आदिल बशीर लोन को संगठन में शामिल कराने के लिए तैयार कर लिया है। 
विज्ञापन


इस सूचना पर बशीर और आदिल दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में यह पता चला कि दोनों आतंकियों की साजिश को अंजाम देने के लिए काम कर रहे थे। बशीर ने स्वीकार किया कि वह मारे गए आतंकी जुबैर तुर्रे के लिए बतौर ओजीडब्ल्यू काम करता था। उनके पास से एक एक-47 भी मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुलगाम में आतंकियों ने युवक को किया घायल
दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों ने हमला कर एक युवक को घायल कर दिया। जिले के तुरीगाम इलाके में शनिवार देर शाम आतंकियों ने घर के बाहर वसीम अहमद पर हमला कर फायरिंग की। इसमें उसके पैर में गोली लगी और वह वहीं गिर पड़ा। इसके बाद आतंकी मौके से भाग निकले।  घटना के बाद पूरे इलाके में सर्च आपरेशन चलाया गया है।

पाकिस्तान ने आईबी पर रातभर बरसाए गोले
भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा। शुक्रवार को पूरी रात पाकिस्तान ने हीरानगर सेक्टर में गोले बरसाए। इसमें तीन घरों को नुकसान पहुंचा है। बीएसएफ ने भी इसका करारा जवाब दिया। 


पाकिस्तानी सेना ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए शुक्रवार रात करीब नौ बजे से शनिवार सुबह साढ़े पांच बजे तक बीके चेक पोस्ट से भारतीय सीमा में गोलाबारी की। बीएसएफ चौकियों के साथ-साथ रिहायशी इलाकों को भी निशाना बनाया गया। भारत की अग्रिम चौकी मनियारी और गांव में कई घरों पर गोले दागे गए। यहां तीन घरों को नुकसान पहुंचा है। 

मनियारी के रहने वाले लाज्जु राम के घर की दीवार को भेद गोलियां कमरे में गिरीं। खेतों में भी कई गोले गिरने से गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा है। ग्रामीणों ने मांग की कि सुरक्षा बांध का काम जब तक पूरा नहीं हो जाता तब तक उन्हें किसी अन्य जगह पर बसाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed