{"_id":"574348ba4f1c1b164d6910dc","slug":"jem-commander-saifullah-killed-in-encounter","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर में जैश कमांडर सैफुल्लाह समेत दो आतंकी मुठभेड़ में ढेर, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर में जैश कमांडर सैफुल्लाह समेत दो आतंकी मुठभेड़ में ढेर, एक गिरफ्तार
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Tue, 24 May 2016 11:55 AM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ स्थल पर मौजूद सुरक्षा बल के जवान
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में आतंकी हमलों के 12 घंटे के भीतर ही सुरक्षा बलों ने सोमवार की देर रात जैश कमांडर सैफुल्लाह को मार गिराया। एक अन्य आतंकी के भी मारे जाने की खबर है।
मौके से एक आतंकी को गिरफ्तार किया गया है। सुरक्षा एजेंसियां उससे पूछताछ कर रही हैं। पुलिस सूत्रों ने दो जैश आतंकियों के मारे जाने की तो पुष्टि की है, लेकिन सैफुल्लाह के मारे जाने की आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हो पाई है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार सटीक सूचना के आधार पर लाल चौक से मात्र एक किलोमीटर दूर महाराजा बाजार में सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान शुरू किया। इसी दौरान एक मकान में छिपे आतंकियों की ओर से सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी गई।

इलाके में बड़े पैमाने पर सर्च आपरेशन जारी
जैश के दो आतंकी ढेर
- फोटो : ANI
जवाब में सुरक्षा बलों ने भी मोर्चा खोल दिया। इस दौरान मकान में छिपे दो जैश आतंकी मार गिराए गए। सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर जबर्दस्त तलाशी अभियान चला रखा है।
गौरतलब है कि सोमवार को दिन में शहर में हुए आतंकी हमले के बाद सुरक्षा बलों ने संवेदनशील इलाकों में पैनी निगाह रखी है। इसी दौरान आतंकियों की मौजूदगी की सटीक सूचना पर तलाशी अभियान चलाया गया।
गौरतलब है कि सोमवार को दिन में शहर में हुए आतंकी हमले के बाद सुरक्षा बलों ने संवेदनशील इलाकों में पैनी निगाह रखी है। इसी दौरान आतंकियों की मौजूदगी की सटीक सूचना पर तलाशी अभियान चलाया गया।