फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Janvi And Anjali Got Gold Medal

Jammu News: दौड़ में जानवी, भाला फेंक में अंजलि ने जीता स्वर्ण पदक

विज्ञापन
Janvi And Anjali Got Gold Medal
जम्मू विश्वविद्यालय में अंतर जोनल जिला स्तर एथलेटिक प्रतियोगिता में हुए रोमांचक मुकाबले
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय (जेयू) के एथलेटिक ट्रैक पर अंतर जोनल जिला स्तर गर्ल्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन रोमांचक मुकाबले खेले गए। युवा सेवा और खेल विभाग की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में जम्मू जिले के विभिन्न सरकारी स्कूलों से 200 लड़कियां भाग ले रही हैं।
इस दौरान अंडर-19 वर्ग में 1500 मीटर दौड़ में खौड़ जोन की जानवी ने स्वर्ण पदक जीता वहीं अंडर-17 भाला फेंक में जोन अखनूर की अंजलि ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। प्रतियोगिता में 200 मीटर, 800 मीटर और 1500 मीटर दौड़ के साथ थ्रोइंग और जंपिंग श्रेणी में शॉट पुट, हाई जंप और भाला फेंक में रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। अंडर-19 आयुवर्ग में 1500 मीटर दौड़ में भलवाल जोन की इकरा मुमताज ने रजत और जम्मू जोन की साक्षी ने कांस्य पदक जीता। अंडर-17 में जोन डंसाल से नासिया ने स्वर्ण, जोन गांधीनगर से सिमरन ने रजत और जोन खौड़ से संजना देवी ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन


अंडर-19 में 800 मीटर दौड़ में जोन जम्मू से सुनाक्षी ठाकुर ने स्वर्ण, जोन गांधी नगर से संजना ने रजत और जोन मढ़ से अंजलि खजूरिया ने कांस्य पदक जीता। अंडर-17 में जोन भलवाल से जसमीन ने स्वर्ण पदक, जोन डंसाल से ईशा चौधरी ने रजत, जोन खौड़ से माही शर्मा ने कांस्य पदक जीता। अंडर-14 में 600 मीटर दौड़ में जोन डंसाल से सायबा चौधरी ने स्वर्ण पदक, जोन चौकी चौरा पारुल शर्मा ने रजत, जोन गांधीनगर गंत्रया शर्मा ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-14 मे 200 मीटर दौड़ में जोन डंसल से सानिया चौधरी ने स्वर्ण पदक, जोन ज्यौड़ियां से रोशाने ने रजत जबकि जोन भलवाल से केशवी शर्मा ने कांस्य पदक जीता। अंडर-17 शॉट पुट में जम्मू जोन से प्रतिभा ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि जोन सतवारी से आकृति सिंह ने रजत और जोन चौकी चौरा से प्रिया ने कांस्य पदक जीता। अंडर-14 में जोन गांधीनगर से चंचल ने स्वर्ण, जोन भलवाल से प्रियंका ने रजत और, जोन अखनूर से आकांक्षा ने कांस्य पदक जीता।


अंडर-17 भाला फेंक में जोन अखनूर की अंजलि ने स्वर्ण, जोन सतवारी से श्रेयशी देवी ने रजत, जोन बिश्नाह से दीपिका ने कांस्य पदक जीता। अंडर-19 में जोन अखनूर से सिमरन ने स्वर्ण पदक जीता। सतवारी जोन से अंजलि देवी ने रजत पदक जीता। जोन आरएएस पुरा से तन्वी ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed