फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir police share video regarding untold story of kashmir files twitter

द अनटोल्ड कश्मीर फाइल्स: पुलिस ने शेयर किया वीडियो, हम आह भी भरते हैं तो हो जाते हैं बदनाम, वो कत्ल भी करे तो चर्चा नहीं....

Thu, 31 Mar 2022 05:11 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 31 Mar 2022 05:11 PM IST
सार

कश्मीर में अत्याचार को लेकर जम्मू कश्मीर पुलिस ने एक वीडियो शेयर किया है, जो वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
jammu kashmir police share video regarding untold story of kashmir files twitter
Untold Kashmir Files - फोटो : Social Media

विस्तार

कश्मीर में टारगेट किलिंग को लेकर जम्मू कश्मीर पुलिस ने एक वीडियो शेयर किया है, जो वायरल हो रहा है। इसके जरिए पुलिस ने अपने शहीदों को याद किया है। वीडियो को 'द अनटोल्ड कश्मीर फाइल्स' का नाम दिया गया है, जो 57 सेकंड का है। इसमें एक गीत भी जोड़ा गया है, जिसके बोले हैं- 'वो आज भी जिंदा है मर के भी फिजाओं में, बस मार देने से कोई मुर्दा नहीं होता, हम आह भी भरते हैं तो हो जाते हैं बदनाम, वो कत्ल भी करे तो चर्चा नहीं होता...'

विज्ञापन


वीडियो में दिखाया गया है कि एसपीओ इश्फाक अहमद के घर आतंकी जबरन घुस जाते हैं। वह एसपीओ और उसके भाई उमर जान की हत्या कर देते हैं। आए दिन आतंकी शांति से रहने वाले कश्मीर के लोगों को निशाना बना रहे हैं। कश्मीर ने करीब 20 हजार लोगों को टारगेट किलिंग में गंवा दिया है। अब समय में हम इसके खिलाफ बोलें। अपनी चुप्पी को तोड़ें। हम देखेंगे, हम कश्मीर हैं।
विज्ञापन


क्या है मामला
मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में 26 मार्च को स्पेशल पुलिस (एसपीओ) अफसर इश्फाक अहमद डार के घर में घुस कर आतंकियों ने हमला किया था। इसमें एसपीओ इशफाक और उनके भाई उमर जान की मौत हो गई। दूसरे दिन रविवार को दोनों की अंतिम विदाई के मौके पर हजारों की संख्या में लोग पहुंचे थे। इस दौरान सभी की आंखों में पानी और चेहरे पर मायूसी थी। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकी हमले में मारे गए एसपीओ इशफाक के परिवार वालों को 10 लाख रुपये सहायता की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द मिलेगा न्याय
बुधवार को सेना की 15 कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) लेफ्टिनेंट जनरल डीपी पांडे ने एसपीओ और उनके भाई के घर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने परिवार को न्याय का आश्वासन देते हुए कहा कि सुरक्षा बल जल्द हमलावरों को पकड़ लेंगे या मार गिराएंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed