फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu youth doing dangerous bike Stunt fearless on highway

जम्मू: स्टंटबाज बेखौफ, हाईवे के बाद अब शहर में लगा रहे मौत की रेस

Mon, 10 Oct 2022 10:20 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Mon, 10 Oct 2022 10:20 AM IST
सार

बेवमाल में दो स्टंटबाज रेस लगा रहे हैं। एक स्टंटबाज को ट्रैफिक पुलिस कर्मी रोकता है, लेकिन वह उसे टक्कर मारकर आगे निकल जाता है। थोड़ी दूर जाकर ही इसी स्टंटबाज को जब पुलिस कर्मी रोकना चाहता है तो वह उसे छका कर आगे निकल जाता है।

विज्ञापन
jammu youth doing dangerous bike Stunt fearless on highway
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चंद लाइक्स और अपने फॉलोअर्स को खुश करने के लिए स्टंटबाजों में होड़ लगी है। खुद की जान को जोखिम में डालते हुए अन्य लोगों और वाहन चालकों की जिंदगी से भी खिलवाड़ करने से परहेज नहीं किया जा रहा है। इतना ही नहीं रोकन पर पुलिस कर्मी और यातायात पुलिस कर्मी को रौंद कर आगे निकलने में शान समझी जा रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो इसी ओर इशारा कर रहे हैं, जिन्हें देखकर इंसान की रूह कांप जाए।

विज्ञापन


ताजा वायरल वीडियो शहर के बेवमाल इलाके का है। इसमें दो स्टंटबाज रेस लगा रहे हैं। एक स्टंटबाज को ट्रैफिक पुलिस कर्मी रोकता है, लेकिन वह उसे टक्कर मारकर आगे निकल जाता है। थोड़ी दूर जाकर ही इसी स्टंटबाज को जब पुलिस कर्मी रोकना चाहता है तो वह उसे छका कर आगे निकल जाता है। इस स्टंटबाज से अन्य स्टंटबाज आगे निकल जाता है, जिसकी टक्कर से एक अन्य बाइक सवार बाल-बाल बचता साफ नजर आ रहा है। 
विज्ञापन


दो माह पहले दो अगस्त को यातायात पुलिस ने स्टंट करने वाले तीन बाइकर्स को पकड़ा था। इनके चालान काटने के साथ ही अभिभावकों को पुलिस लाइन बुलाकर काउंसलिंग भी की गई। बावजूद इसके सोशल मीडिया पर स्टंट करते हुए बाइकर्स नजर आ रहे हैं। हैरानी की बात तो यह है कि कार्रवाई के बाद भी बेखौफ स्टंटबाज सड़कों पर दौड़ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हेलमेट पर कैमरे से रिकार्डिंग
स्टंटबाजों ने हेलमेट पर एक रिकार्डिंग कैमरा भी लगा रखा होता है, ताकि स्टंट करते और रेस लगाते हुए सामने वाले को बाइक की स्पीड और स्टंट दोनों दिखें। ऐसा करने के बाद यह लोग रिकार्डिंग को सोशल मीडिया पर वायरल कर अपने व्यूर और फालोअर बढ़ाते हैं। 


वीडियो देखकर करेंगे कार्रवाई
कुछ स्टंटबाज तो हमने पकड़े थे, जिनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। अब नए लोग कौन हैं, यह वीडियो देखकर कार्रवाई करेंगे। - राजपान सिंह, एएसपी, यातायात पुलिस जम्मू।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed