फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu women cell gandhi nagar received 250 complaints of extramarital affair in seven months

जम्मू: पति-पत्नी और वो में उलझी जिंदगियां; सात महीनों में एक्सट्रामैरिटल अफेयर की 250 शिकायतें

Fri, 11 Aug 2023 02:03 PM IST
kumar गुलशन कुमार अजय मीनिया, जम्मू
अजय मीनिया, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 11 Aug 2023 02:03 PM IST
सार

मौजूदा वर्ष में वूमेन सेल जम्मू के पास दंपत्तियों के बीच घरेलू हिंसा की 880 शिकायतें आई हैं। इसमें 400 शिकायतें शहरी क्षेत्रों से हैं। अब इन शहरी क्षेत्रों से आई 400 शिकायतों में से 250 शिकायतें एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर की हैं।

विज्ञापन
jammu women cell gandhi nagar received 250 complaints of extramarital affair in seven months
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक समय था जब पति-पत्नी के बीच दहेज और पारिवारिक झगड़े विवाद की वजह हुआ करते थे, लेकिन समय के साथ यह ट्रेंड बदल गया है। अब शहरी क्षेत्रों में पति पत्नी के बीच किसी तीसरे की वजह से लड़ाई हो रही है। जम्मू के गांधी नगर वूमेन सेल के आंकड़े इस बात का प्रमाण हैं। पिछले सात महीनों की बात करें तो शहरी क्षेत्रों से आई शिकायतों में आधे से ज्यादा एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर की हैं। जिन्हें सुलझाते सुलझाते वूमेन सेल की सांसें फूल रही हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मौजूदा वर्ष में वूमेन सेल के पास दंपत्तियों के बीच घरेलू हिंसा की 880 शिकायतें आई हैं। इसमें 400 शिकायतें शहरी क्षेत्रों से हैं। अब इन शहरी क्षेत्रों से आई 400 शिकायतों में से 250 शिकायतें एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर की हैं। कहीं पत्नी का अफेयर है तो कहीं पति का। हालांकि संख्या पतियों की अधिक है।
विज्ञापन


क्या है वजह

छोटी छोटी बात पर सहनशक्ति गंवा देना। एक दूसरे को पर्याप्त समय न देना। किसी विवाद को लेकर बात करने की जगह सोशल मीडिया पर अधिक समय बिताना। किसी विवाद को लेकर एक दूसरे के साथ अधिक समय तक दूर रहना। एक दूसरे के लाइफस्टाइल से सहमत न होना।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस 1
आरएस पुरा में एक दंपत्ति के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। किसी तीसरे युवक ने इनके बीच समझौता करने के लिए प्रवेश किया और महिला से अफेयर कर लिया।

केस 2
रामगढ़ में एक सैन्य कर्मी ने अपनी पत्नी के अलावा किसी दूसरी महिला से अफेयर कर लिया। मामला वूमेन सेल में पिछले 7 महीनों से है। सैन्यकर्मी अपनी पत्नी से बात नहीं करता और किसी दूसरी महिला से करता है।

केस 3
रियासी में तीन बच्चों के बाप ने अपनी पत्नी को छोड़कर दूसरी महिला को साथ रख लिया। महिला शहर की है और वूमेन सेल में इसकी शिकायत कर आरोप लगाया कि पति ने बिना तलाक दूसरी औरत को रख लिया।

पहले यह थी स्थिति
बता दें कि वर्ष 2022 में वूमेन सेल के पास आई 600 के आसपास शिकायतों में से 50 से 60 शिकायतें ही एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर की थीं। यह शिकायतें भी पहले मियां बीवी के बीच आपसी झगड़े की थीं। बाद में तीसरे का नाम आया, लेकिन अब तो शिकायत के साथ तीसरे का नाम बताया जा रहा है। वर्ष 2021 में यह आंकड़ा 20 से 30 के आसपास था।

ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं खर्च न मिलने से तंग
वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी घरेलू हिंसा में नया ट्रेंड सामने आया है। यहां महिलाएं अब दहेज उत्पीड़न और सास की तू तू मैं मैं से परेशान नहीं हैं। वह अपने पतियों द्वारा पूरा खर्च न देने, बच्चों को अच्छी शिक्षा मुहैया न कराने की वजह से परेशान हैं। ग्रामीण क्षेत्रों से पिछले 7 महीनों में आई 480 शिकायतों में 350 शिकायतें पतियों द्वारा खर्च न देने की हैं।

शहर में एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर की शिकायतें सबसे अधिक आ रही हैंं। इसकी अनेक वजह हैं। खासकर सोशल मीडिया पर दोस्ती करना इसकी वजह है। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं पति द्वारा खर्च न मिलने परेशान हैं। -कीर्ती शर्मा, इंचार्ज वूमेन सेल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed