फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   jammu will close tommorow

NIT घटनाक्रम पर सियासत तेज, आज जम्मू बंद का आह्वान

Thu, 07 Apr 2016 06:26 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Thu, 07 Apr 2016 06:26 AM IST
विज्ञापन
jammu will close tommorow
एनआईटी में प्रदर्शन करते छात्र - फोटो : NIT छात्रों द्वारा भेजी गई फोटो
एनआईटी श्रीनगर में मंगलवार को पुलिस द्वारा छात्रों की पिटाई के मामले में पूरे देश की सियासत गर्मा गई है। विपक्षी दल जहां भाजपा-पीडीपी गठबंधन सरकार पर निशाना साधने में जुटी है तो वहीं भाजपा जल्द हालात समान्य होने का दावा कर रही है।
विज्ञापन


शिव सेना बाला साहेब ठाकरे ने एनआईटी श्रीनगर में पुलिस लाठीचार्ज के खिलाफ वीरवार को जम्मू बंद का आह्वान किया है। शिव सेना के प्रदेश प्रधान डिंपी कोहली ने कहा कि भाजपा के कार्यकाल में तिरंगा लहराने वालों पर लाठियां भांजी जा रही हैं।
विज्ञापन


राज्य और केंद्र सरकार गैर कश्मीरी विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में विफल रही है। पैंथर्स पार्टी के चेयपमैन हर्ष देव सिंह ने कहा कि जम्मू बंद का पार्टी समर्थन करती है। श्रीराम सेना जम्मू-कश्मीर ने भी बंद का समर्थन किया है। दल के पदाधिकारी राजीव महाजन ने बताया कि जम्मू बंद को क्रांति दल, जेके मोटर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन आदि ने समर्थन दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

नेताओं ने ट्व‌िटर के जर‌िए र‌ियासत की सरकार पर साधा न‌िधाना

jammu will close tommorow
उमर अब्दुल्ला नेकां के कार्यकारी अध्यक्ष हैंं। - फोटो : PTI
वहीं पूरे घटनाक्रम पर रियासत के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला भी ट्विटर के जरिए सरकार पर निशाना साधते दिखे। उमर ने ट्विटर पर लिखा, ‘एचआरडी टीम को तत्काल भेजना और जेएंडके पुलिस की जगह सीआरपीएफ लगाने से आभास होता है कि केंद्र सरकार को महबूबा मुफ्ती पर भरोसा नहीं है।’

बाहरी छात्रों द्वारा असुरक्षा की भावना जताने और कैंपस छोड़ने का प्रयास करने के दौरान पुलिस का लाठीचार्ज हुआ था। उमर ने लिखा, ‘छात्रों को शांत करने की प्रबल जरूरत है। राज्य सरकार को बिना बैक सीट के ड्राइवर के परिस्थितियों से निपटने दिया जाए।’


वहीं द‌िल्ली के मुख्यमंत्री अरव‌िंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि श्रीनगर में छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज निंदनीय है। इतना ही नहीं उन्होंने छात्रों पर हुई इस कार्रवाई के लिए प्रदेश की बीजेपी-पीडीपी सरकार से छात्रों पर हो रहे अत्याचार को रोकने के लिए कहा है। 


अरव‌िंद केजरीवाल सरकार में कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा ने भी पीएम मोदी पर हमला किया। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि ये मोदी मंत्र है कि तिरंगा फहराओ तो लाठी खाओ।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed