फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu, Water Crisis, Power Cutt, Peoples Face Problems

Jammu News: शहर में गहराया जल संकट, दो लाख से ज्यादा लोग परेशान

विज्ञापन
Jammu, Water Crisis, Power Cutt, Peoples Face Problems
पीरखो में पानी के टैंकर से पानी भरकर जाती लड़कियां।संवाद
- स्टोरेज टैंकों की मोटरें बंद, चौथे दिन भी लोगों को पानी के लिए होना पड़ा परेशान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। शहर में जल संकट गहरा गया है। चौथे दिन भी लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ा। बिजली की आपूर्ति भी बार-बार बाधित होती रही। इसका असर पानी की आपूर्ति पर पड़ा है। कई इलाकों में लोग दिनभर पानी आने का इंतजार करते रहे। मगर पानी की आपूर्ति नहीं हुई। कुल दो लाख से ज्यादा लोग परेशान रहे।
वार्ड नंबर 64 से लेकर 69 में पहले पानी की आपूर्ति तीसरे दिन होती थी। अब जलभराव और मलबा आने से जलापूर्ति बाधित है। इसे बहाल करने पर काम चल रहा है। आपूर्ति बहाल होने में एक सप्ताह लग सकता है। इसी तरह मुट्ठी, रूपनगर, बोहड़ी, कृष्णा नगर, कालिका कालोनी, कासिम नगर, बठिंडी, मझीन, सिद्दड़ा, गंग्याल, सारिका बिहार, रिहाड़ी, न्यू प्लाट, सतवारी इलाकों में पानी का संकट बना रहा। बारिश के कारण कुछ जगहों में जल पाइपलाइन को नुकसान हुआ है। इस कारण भी समस्या पेश आ रही है। घरों में हालात यह हैं कि लोगों को रोजमर्रा के काम निपटाने के लिए पानी नहीं मिल रहा। लोग टैंकरों के लिए काल कर रहे हैं। टैंकर भी नहीं मिल रहे हैं। ऐसे में लोगों को नहाने और खाने बनाने के लिए बोतलबंद पानी प्रयोग करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


--------------------
फिल्ट्रेशन प्लांटों, स्टोरेज टैंकों में लिफ्ट होने लगा पानी
शीतली, धोंतली और पंजतीर्थी में फिल्ट्रेशन और स्टोरेज टैंकों में पानी लिफ्ट होने शुरू हो गया है। पहले सिल्ट भर जाने से पानी नहीं भरा जा रहा था। अब सफाई के काम बाद पानी लिफ्ट किया जा रहा है। इससे अब शहरभर में पानी की आपूर्ति समय पर हो सकेगी। हालांकि आगामी दो से तीन दिनों तक मटमैला पानी आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------

लाहौर और मांडा में गायब पेयजल लाइन का नहीं चला पता
लाहौर और मांडा में भूस्खलन के कारण पेयजल पाइपलाइन गायब हो गई है। इस कारण भी शहर में पानी की किल्लत पेश आ रही है। अब जल शक्ति विभाग नए सिरे से पाइपलाइन बिछाएगा। आपूर्ति के लिए अस्थायी प्रबंध किए जा रहे हैं।
---------------

70 ट्यूबवेल पड़े हैं खराब
लगभग 272 ट्यूबवेल शहरभर में लगाए गए हैं। इनमें 70 से ज्यादा ट्यूबवेल बारिश के कारण खराब हो गए हैं। इनको फिर से बहाल करने का काम चल रहा है। जल शक्ति विभाग ने दो दिनों के अंदर तमाम ट्यूबवेल को बहाल करने का दावा है। इस कारण भी लोग पानी से वंचित हैं।


---------------
आपूर्ति के लिए निजी टैंकरों की भारी मांग
पानी आपूर्ति के लिए निजी टैंकरों की भारी मांग रही है। सरकारी टैंकरों के लिए 300 से ज्यादा कालों में आपूर्ति हुई है। टैंकर न पहुंचने पर लोगों ने निजी टैंकर भी बुक किए। पंपिंग स्टेशनों में निजी टैंकर पानी भरवाने आ मगर पानी नहीं मिला। पानी के लिए लोग काफी परेशान रहे।

कोट

आपूर्ति को बहाल किया जा रहा है। कई जगहों पर पाइप क्षतिग्रस्त हुए हैं। ट्यूबवेल को ठीक करवाया जा रहा है। आधे से ज्यादा शहर में आपूर्ति बहाल कर दी है।
- तेजिंद्र सिंह, एक्सईएन, जल शक्ति विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed