फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu univerisity, ranking

Jammu News: सुधार के साथ जम्मू विवि को द वीक न्यूज मैगजीन में 20वीं रैंकिंग

विज्ञापन
jammu univerisity, ranking
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। देशभर के सर्वश्रेष्ठ बहु-विषयक विश्वविद्यालयों की सूची में जम्मू विश्वविद्यालय ने तीन रैंक का सुधार करते हुए 2023 में 20वीं रैंकिंग हासिल की है, जबकि नार्थ जोन में आठवां रैंक मिला है। ये रैंकिंग द वीक न्यूज मैगजीन ने जारी की है। हंसा रिसर्च एजेंसी ने इसके लिए सर्वेक्षण किया था।

2023 के लिए सर्वेक्षण देशभर के 302 अकादमिक विशेषज्ञों ने किया। इसमें भारत में शीर्ष 20 विश्वविद्यालयों को नामांकित कर उन्हें रैंक दिया गया। 2022 में जम्मू विवि को 23वां स्थान मिला था। जम्मू विवि की रैंकिंग में सुधार पर विवि के उप-कुलपति प्रो. उमेश राय ने कहा कि उप राज्यपाल के सहयोग से विवि इस सफलता को हासिल करने में समक्ष हो पाई है। इसमें सभी हितधारक का योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय शिक्षाविद, अनुसंधान, आउटरीच, बुनियादी ढांचे और छात्र सहायता के अपने मानकों को बनाए रखेगा और सुधारेगा। जम्मू विश्वविद्यालय प्रदेश का एक मात्र विवि है जिसे द वीक मैगजीन में स्थान मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed