{"_id":"65e24589b3cf8a287a04b996","slug":"jammu-udhampur-ramban-accident-jammu-news-c-10-jam1006-313952-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: तेल से भरा टैंकर खाई में गिरा आग लगने से चालक जिंदा जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: तेल से भरा टैंकर खाई में गिरा आग लगने से चालक जिंदा जला
Sat, 02 Mar 2024 02:45 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Sat, 02 Mar 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामबन के मंकी मोड़ पर हुआ हादसा, जम्मू का रहने वाला था ड्राइवर पिंटू
-जम्मू से डीजल -पेट्रोल लेकर श्रीनगर जा रहा था, तेल चैंबर नाले में समाए
संवाद न्यूज एजेंसी
रामबन। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बैटरी चस्मा के मंकी मोड़ इलाके में एक तेल टैंकर में नाले में गिरने के बाद आग लग गई। हादसे में जिंदा जलने से चालक की मौत हो गई। वाहन के चैंबर कई सौ फुट गहरे बिसलेरी नाले में डूब गए। चालक की पहचान जम्मू के बचयाल परयाल निवासी पिंटू कुमार (30) के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, तेज रफ्तार तेल टैंकर (जेके02बीवी-4584) जम्मू से श्रीनगर जा रहा था। मंकी मोड़ पर वाहन चालक के नियंत्रण से बाहर हो गया और करीब 1500 फुट नीचे बिसलेरी नाले में लुढ़क गया। टैंकर में हाई स्पीड डीजल और पेट्रोल भरा हुआ था, उसमें भी आग लग गई। तेल गिरने से खड़ी ढलान पर झाड़ियों में भी आग लग गई, जबकि टैंकर के चैंबर बिसलेरी नाले में डूब गए थे।
सूचना मिलने पर पुलिस, एसडीआरएफ, अग्निशमन और आपातकालीन सेवाएं और स्थानीय स्वयंसेवक तुरंत मौके पर पहुंचे और वाहन में सवार लोगों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया। बचाव दल ने कड़ी मेहनत के बाद बिसलेरी नाले के तटबंध पर खाई से एक जला हुआ शव निकाला और उसे पहचान के लिए जिला अस्पताल रामबन के शवगृह में स्थानांतरित कर दिया।
विज्ञापन
-- -- -- -
शव परिजनों को सौंपा
रामबन थाना प्रभारी विजय कोटवाल ने बताया कि सभी औपचारिकताएं करने के बाद मृत चालक का शव को सौंप दिया गया। पुलिस मामला दर्ज कर हादसे की जांच कर रही है।