फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu: Three terrorist organizations join hands for strength

जम्मू: कम होती ताकत से तीन आतंकी संगठनों ने मिलाए हाथ

Sat, 30 May 2020 12:22 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, श्रीनगर
अमर उजाला ब्यूरो, श्रीनगर Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Sat, 30 May 2020 12:22 PM IST
सार

  • टीआरएफ से मिल रही चुनौती की वजह से भी एक साथ आने को हुए विवश
  • सुरक्षा बलों की कार्रवाई में कई कमांडर समेत 70 से अधिक आतंकी हुए ढेर

विज्ञापन
Jammu: Three terrorist organizations join hands for strength
पुलवामा में सेना

विस्तार

घाटी में टॉप कमांडरों समेत 70 से अधिक दहशतगर्दों के मारे जाने से बौखलाए जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-ताइबा व हिजबुल मुजाहिदीन ने गठजोड़ किया है। यह खुलासा वीरवार को पुलवामा दोहराने की कोशिश में आईईडी लदी कार के बरामद होने के बाद हुई जांच में हुआ है। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि कम होती ताकत के बाद तीनों संगठनों ने हाथ मिलाने का फैसला किया ताकि संयुक्त रूप से सुरक्षा बलों को अधिक से अधिक नुकसान पहुंचाया जा सके। 

विज्ञापन


सुरक्षा एजेंसी से जुड़े सूत्रों ने बताया कि हाल के दिनों में दक्षिणी कश्मीर में रियाज नायकू समेत कई कमांडर मार गिराए गए। हिजबुल, जैश व लश्कर के आतंकी भी ढेर किए गए। इससे आतंकी संगठनों में जबर्दस्त बौखलाहट है। वे अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की हर कोशिश कर रहे हैं। इसके तहत सुरक्षा बलों की तैनाती वाले स्थानों पर हमले किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


इनमें बीएसएफ के दो जवान समेत चार जवान शहीद हो गए हैं। सूत्र बताते हैं कि नए संगठन टीआरएफ ने भी अन्य संगठनों के लिए परेशानी पैदा कर दी है। इस संगठन से अन्य संगठनों को अपने अस्तित्व पर खतरा पैदा नजर आ रही है। इस वजह से भी इन संगठनों ने हाथ मिलाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed