फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu: Three Rohingya women living illegally in Bathindi arrested

Jammu : अवैध रूप से बठिंडी में रह रही तीन रोहिंग्या महिलाएं गिरफ्तार, लाया गया था कश्मीर में बेचने के लिए

Thu, 30 Nov 2023 01:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 30 Nov 2023 01:22 AM IST
सार

इनको बांग्लादेश के रिफ्यूजी कैंप से लाया गया था और ये सभी बिना वैध प्रमाणपत्र के जम्मू में एक सप्ताह से रह रही थीं।

विज्ञापन
Jammu: Three Rohingya women living illegally in Bathindi arrested
demo pic... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत में अवैध रूप से प्रवेश करने के आरोप में जम्मू पहुंचीं तीन रोहिंग्या महिलाओं को बठिंडी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनको बांग्लादेश के रिफ्यूजी कैंप से लाया गया था और ये सभी बिना वैध प्रमाणपत्र के जम्मू में एक सप्ताह से रह रही थीं। पुलिस को इसकी सूचना मिलने के बाद बठिंडी में रोहिंग्या बस्ती से पांच महिलाओं को बुधवार को हिरासत में लिया गया। हालांकि इनमें से दो के पास यूएन (यूनाइटेड नेशन) कार्ड मिलने पर उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सभी महिलाओं को कश्मीर में शादी के नाम पर बेचने के लिए लाया गया था। कुछ दिनों के बाद ही इन्हें कश्मीर ले जाया जाना था, लेकिन समय रहते पुलिस को इसकी भनक लग गई। बठिंडी की रोहिंग्या बस्ती में ये महिलाएं आइशा नाम की महिला के पास रुकी थीं। सभी की उम्र 30 साल के कम बताई जा रही है। बठिंडी पुलिस चौकी के प्रभारी शकील ने बताया कि ये सभी महिलाएं अवैध रूप से जम्मू आई थीं। इस मामले में विदेशी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी महिलाओं से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन

तीन दिन पहले बांदीपोरा में एक रोहिंग्या समेत पांच लोग पकड़े थेइससे पहले सोमवार को उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में मानव तस्करी के मामले में एक रोहिंग्या व्यक्ति समेत पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इन पर आरोप है कि ये सभी आरोपी बांग्लादेश से रोहिंग्या महिलाओं की तस्करी करते हैं, फिर पैसे लेकर कश्मीर के स्थानीय लोगों से उनकी शादी करा देते हैं। जो लोग पकड़े गए गए हैं उनमें मुख्य सरगना रोहिंग्या मंजूर आलम शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने न सिर्फ बांग्लादेश के रास्ते रोहिंग्या महिलाओं की तस्करी की, बल्कि पैसे के बदले प्रदेश में स्थानीय लोगों से उनकी शादी तक करा दी। इसमें दो रोहिंग्या महिलाओं की शादी हो चुकी है। एनआईए की जांच में पता चला है कि मानव तस्करी नेटवर्क के विभिन्न मॉड्यूल तमिलनाडु, कर्नाटक, राजस्थान, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर सहित विभिन्न राज्यों में फैले हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed