फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu: Theft in jewelery shop, thieves took away jewelery and cash worth more than one crore,

जम्मू: ज्वेलरी की दुकान में चोरी, एक करोड़ से अधिक के जेवर व नगदी उड़ा ले गए चोर, ऐसे दिया वारदात को अंजाम

Tue, 14 Nov 2023 10:57 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Tue, 14 Nov 2023 10:57 AM IST
सार

दुकान मालिक का कहना है कि इस वारदात में आरोपियों ने करीब 90.96 हजार के सोने के गहने, करीब सात किलो चांदी व 6.50 लाख रुयपे की नकदी उड़ाई है। सराफा एसोशिएशन का दावा है कि वर्ष 2008 में लखदाता बाजार में हुई चोरी के बाद यह सबसे बड़ी वारदात है।
 

विज्ञापन
Jammu: Theft in jewelery shop, thieves took away jewelery and cash worth more than one crore,
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दीपावली की रात जम्मू शहर के बीचोबीच स्थित गुम्मट बाजार में शातिर चोरों ने एक ज्यूलरी दुकान में सेंधमारी कर करीब 1.02 करोड़ के गहने और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटनास्थल से 300 मीटर दूर गुम्मट और 500 मीटर दूर हरि मार्केट पुलिस चौकी स्थित है, परंतु किसी को इस वारदात की भनक नहीं लगी। 

विज्ञापन


दुकान मालिक का कहना है कि इस वारदात में आरोपियों ने करीब 90.96 हजार के सोने के गहने, करीब सात किलो चांदी व 6.50 लाख रुयपे की नकदी उड़ाई है। सराफा एसोशिएशन का दावा है कि वर्ष 2008 में लखदाता बाजार में हुई चोरी के बाद यह सबसे बड़ी वारदात है।
विज्ञापन


दुकान मालिक राम कपूर के अनुसार, गुम्मट बाजार में राम कपूर एंड संस ज्वैलर्स नाम की 70 साल पुरानी दुकान है। रविवार को दिवाली पूजा के बाद शाम सात बजे दुकान बंद की गई थी। सोमवार सुबह जब दुकान खोली तो सारे शो केस खुले पड़े थे, जेवरात गायब थे। काउंटर का ताला टूटा हुआ था। उसमें रखी नगदी भी गायब थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकान के काउंटर के पीछे की दीवार टूटी हुई थी। इसके अलावा दुकान में लगे सभी सीसीटीवी कैमरे क्षतिग्रस्त थे। दुकान मालिक का कहना है कि चोर करीब डेढ़ किलो सोना, छह से सात किलो चांदी और 6.50 लाख रुपये की नगदी ले गए हैं। वह सेंधमारी कर दुकान में घुसे। ऐसा लगता है चोरों ने पहले किसी समय आकर दुकान की रेकी की है। 

उन्होंने तुरंत पुलिस को वारदात के बारे में सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने डॉग स्क्वॉयड की मदद से आसपास का पता लगाने की कोशिश की परंतु कोई सफलता नहीं मिली। इसबीच एफएसएल की टीम ने मौके से जरूरी सुबूत जुटाए हैं। एडीपीओ उत्तर सुनील केसर ने कहा कि सिटी थाने में मामला दर्ज है। जरूरी सुबूत जुटाए हैं और पूछताछ जारी है। चोरी हुए सामान का आकलन किया जा रहा है।

दूसरी दुकान के कैमरे में कैद हुए संदिग्ध की तस्वीर

पुलिस ने दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं। दुकान के बाहर एक अन्य दुकान में लगे सीसीटीवी में एक व्यक्ति वारदात की रात करीब दो बजे फोन पर बात करता हुआ दिखाई दे रहा है। हालांकि इस व्यक्ति की वारदात की संलिप्तता के बारे में अभी कोई दावा नहीं किया गया है।

आधा दर्जन लोगों को पूछताछ के लिए उठाया

सुत्रों के अनुसार, पुलिस ने गुम्मट और आसपास के क्षेत्रों से चोरी के पुराने मामलों में शामिल करीब छह लोगों को शक के आधार पर हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

एसडीपीओ ने नेतृत्व में टीम गठित

इस पूरे मामले की जांच के लिए एसडीपीओ के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया है। जो हर पहलू से मामले की जांच करेगी। चोरी गए जेवरात के बारे में भी तफ्शील से पता लगाएगी।

वारदात में एक से अधिक लोगों के शामिल होने की आशंका

जिस दुकान में चोरी हुई है उसके पीछ से गुजरने वाली गली काफी सूनसान रहती है। दुकान में जहां सेधमारी की गई वह थोड़ी ऊंचाई पर है। ऐसे में अंदेशा है कि वारदात में कई लोग शामिल रहे होंगे। जिन्होंने सीढ़ी या अन्य किसी मदद से ऊंचाई पर दीवार तोड़ी, उसके जरिए दुकान में घुसे और वारदात को अंजाम देने के बाद उसी रास्ते से भाग निकले।

डेढ़ दशक बाद इतनी बड़ी चोरी हुई है। एसएसपी जम्मू से संघ के सदस्यों ने मुलाकात कर वारदात से अवगत करवाया है। करीब एक करोड़ रुपये से अधिक की ज्वेलरी और नकदी की चोरी हुई है। पुलिस प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों को पकड़ा जाए और चोरी गए जेवरात और नगदी बरामद की जाए। - राज कुमार गुप्ता, प्रांतीय अध्यक्ष स्वर्णकार संघ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed