फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu-Srinagar highway will remain closed tonight due to repairs

Udhampur : मरम्मत के कारण आज शाम से बंद रहेगा जम्मू-श्रीनगर हाईवे, यहां देखें कब बहाल होगा यातायात

Thu, 06 Jun 2024 01:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर
अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 06 Jun 2024 01:18 AM IST
सार

इस दौरान रामबन से बनिहाल के बीच मरम्मत का काम किया जाएगा। इससे पहले बीते सोमवार की रात भी हाईवे बंद रखा गया था।

विज्ञापन
Jammu-Srinagar highway will remain closed tonight due to repairs
जम्मू-श्रीनगर हाईवे - फोटो : एजेंसी

विस्तार

अमरनाथ यात्रा के लिए की जा रही तैयारियों के मद्देनजर जम्मू-श्रीनगर हाईवे मरम्मत कार्य के लिए वीरवार की रात बंद रहेगा। इस दौरान रामबन से बनिहाल के बीच मरम्मत का काम किया जाएगा। इससे पहले बीते सोमवार की रात भी हाईवे बंद रखा गया था।

विज्ञापन


29 जून से शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा के लिए जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर 17 स्थानों को तत्काल मरम्मत के लिए चुना गया था। इसी के तहत नेशनल हाईवे अथारिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) की सिफारिश पर वीरवार की रात हाईवे पर यातायात बंद रहेगा। 
विज्ञापन


वीरवार शाम 7 बजे से उधमपुर के जखैनी चौक और जम्मू के नगरोटा से शाम 6 बजे के बाद घाटी की ओर जाने वाले वाहनों को रोक दिया जाएगा। शाम 7 बजे से ही काजीकुंड से रामबन, उधमपुर की ओर आने वाले वाहनों को भी आवाजाही की अनुमति नहीं होगी। शुक्रवार सुबह मरम्मत कार्य पूरा होते ही यातायात बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह बहाल होगा यातायात
एसएसपी ट्रैफिक रोहित बस्कोत्रा ने बताया कि यात्रियों को मरम्मत कार्य के कारण यात्रा से परहेज करना चाहिए। शुक्रवार सुबह यातायात पुन: बहाल कर दिया जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed