{"_id":"6792b1dc88ebfab244058daf","slug":"jammu-sports-national-school-games-jammu-news-c-10-lko1027-529965-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: साइकिलिंग चैंपियनशिप में अजमल को चौथा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: साइकिलिंग चैंपियनशिप में अजमल को चौथा स्थान
विज्ञापन
साइकिलिंग चैंपियनशिप के दौरान खिलाड़ी फोटो- जेएंडके टीम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के पटना में नेशनल स्कूल गेम्स जारी, प्रदेश के 16 खिलाड़ी ले रहे भाग
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। 68वें नेशनल स्कूल गेम्स की साइकिलिंग (रोड) चैंपियनशिप के अंडर-17 मास स्टार्ट खेल स्पर्धा में जम्मू-कश्मीर के अजमल पठान चौथे स्थान पर रहे। चैंपियनशिप बिहार के पटना में जारी है। इसमें जम्मू-कश्मीर की 16 सदस्यीय टीम भाग ले रही हैं।
टीम में आठ लड़के और आठ लड़कियां हैं, जो अंडर-17 और 19 आयु वर्ग में दम दिखा रही है। चैंपियनशिप 24 जनवरी तक चलेगी।बुधवार को जम्मू-कश्मीर की टीम का प्रदर्शन काफी खराब रहा था। प्रदेश के खिलाड़ी टॉप 10 में भी जगह नहीं बना पाए थे। वीरवार को अंडर 17 मास स्टार्ट खेल स्पर्धा में पदक तो नहीं मिला, लेकिन प्रदर्शन बुधवार को मुकाबले अच्छा रहा।
बडगाम के अजमल पठान ने चौथे और अरसलान अहमद डार छठे स्थान पर रहे। अजमल ने अपने खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन कर हर किसी को प्रभावित किया। शुक्रवार को चैंपियनशिप का समापन होगा और जम्मू-कश्मीर का अंडर-19 ब्वॉय और अंडर-17 गर्ल्स वर्ग में मास स्टार्ट स्पर्धा में मुकाबले होंगे, जिसमें पदक मिलने की उम्मीद होगी।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर की 16 सदस्य टीम में जहांगीर अहमद, परवेज अहमद, इरफान हबीब, सलीम नूर, अजमल पठान, अरसलान अहमद, आकिफ नूर, सेहरीना फारुक, नबीला, सोहिल जहूर, युमना परवेज, कुर्रत उल ऐन, राबिया जान, फलक जहरा, जीनत तारिक शामिल हैं। टीम के साथ युवा सेवा और खेल विभाग में कोच मोहम्मद रफी हैं।