फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu: Speed up the airport expansion work Divisional Commissioner gave instructions to the officials

जम्मू: एयरपोर्ट विस्तारीकरण कार्य में लाएं तेजी, मंडलायुक्त ने अधिकारियों को दिए निर्देश

Sun, 20 Nov 2022 06:05 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाल नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाल नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Sun, 20 Nov 2022 06:05 PM IST
सार

जम्मू एयरपोर्ट विस्तारीकरण के लिए पशु पालन विभाग की बेलीचराना में भूमि को छोड़ अन्य भूमि अधिग्रहण हो चुका है। हालांकि 240 कनाल भूमि पर भवनों के ढांचों को अधिग्रहण करना भी बाकी है।

विज्ञापन
Jammu: Speed up the airport expansion work Divisional Commissioner gave instructions to the officials
जम्मू विमानपत्तन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू मंडलायुक्त रमेश कुमार ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को जम्मू एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के लिए प्राथमिकता से भवनों को शिफ्ट करने का कार्य करने के निर्देश जारी किए हैं। शनिवार को जम्मू एयरपोर्ट विस्तारीकरण के लिए भूमि अधिग्रहण, जम्मू विश्वविद्यालय और राजस्व प्रशिक्षण संस्थान के लिए भूमि ट्रांसफर के मामलों की समीक्षा करते हुए मंडलायुक्त ने यह दिशा-निर्देश जारी किए।

विज्ञापन


संबंधित विभागों के अधिकारियों ने इस अवसर पर जानकारी दी कि जम्मू एयरपोर्ट विस्तारीकरण के लिए पशु पालन विभाग की बेलीचराना में भूमि को छोड़ अन्य भूमि अधिग्रहण हो चुका है। हालांकि 240 कनाल भूमि पर भवनों के ढांचों को अधिग्रहण करना भी बाकी है। उन्होंने बताया कि पशु पालन विभाग को नगरोटा और चट्ठा क्षेत्रों में हैचरी के लिए भूमि मुहैया करवाकर शिफ्ट किया जाना है।
विज्ञापन


 इसके अलावा मंडलायुक्त ने सेना की भूमि को जम्मू विश्वविद्यालय को ट्रांसफर करने के मामले में हुई कार्रवाई की भी समीक्षा की और जेडीए के वाइस चेयरमैन को नगरेेटा में पहचान की गई भूमि को सेना को ट्रांसफर करने के लिए कहा। इसके अलावा उन्होंने बीरपुर में सौ कनाल की भूमि पर प्रस्तावित राजस्व प्रशिक्षण संस्थान के वर्तमान दर्जे की भी जानकारी हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में जिला उपायुक्त अवनी लवासा, जम्मू नगर निगम के आयुक्त राहुल यादव, सांबा की जिला उपायुक्त अनुराधा गुप्ता, जेडीए के वाइस चेयरमैन पंकज मगोत्रा व अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed