फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu shrinagar national highway jammed for three hours

राष्ट्रीय राजमार्ग को तीन घंटे के लिए बंद किए जाने पर दिन भर लगा रहा जाम

विज्ञापन
jammu shrinagar national highway jammed for three hours
रामबन में राजमार्ग पर लगा जाम - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर/रामबन। रामबन के केला मोड़ इलाके में बैली पुल के पास स्थायी पुल पर कंक्रीट डालने के कार्य के चलते मंगलवार को राष्ट्रीय राजमार्ग को करीब तीन घंटे के लिए बंद रखा गया। सुबह 11 बजे जब राजमार्ग को खोला गया तो जाम की स्थिति बन गई। इसके बाद उधमपुर से रामबन तक जाम लग गया और रात तक रेंग रेंग कर वाहन घाटी की तरफ रवाना होते रहे। जाम के कारण उधमपुर व चिनैनी के लोगों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं जाम को खुलवाने के लिए पुलिस को दिन भर मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

मंगलवार को पुलिस ने वाहनों की आवाजाही जम्मू से श्रीनगर की तरफ रखी थी। सैकड़ों की संख्या में दो दिन से उधमपुर में रोके गए ट्रकों को सुबह ही घाटी की तरफ रवाना कर दिया गया। वहीं रामबन में सुबह आठ बजे केला मोड़ इलाके में स्थायी पुल पर कंक्रीट डालने का काम शुरू किए जाने के कारण राजमार्ग को बंद कर दिया। उधमपुर से रवाना किए गए वाहन जब रामबन पहुंचे तो वाहनों की लंबी कतार लग गई। श्रीनगर से केवल छोटे वाहनों को घाटी की तरफ रवाना किया गया था। दूसरी तरफ छोटे वाहनों की लंबी कतार लग गई। उधमपुर से वाहनों को लगातार घाटी की तरफ रवाना किया गया और सुबह दस बजे उधमपुर से चिनैनी तक जाम लग गया था और वाहन रेंग रेंग कर चल रहे थे। सुबह करीब 11 बजे कंक्रीट डालने का काम पूरा करने के बाद वाहनों को चलने की अनुमति दे दी गई। जब सैकड़ों की संख्या में वाहन चलने लगे तो रामबन में भी जाम की स्थिति बन गई और कुछ घंटों के बाद चिनैनी से रामबन तक वाहन रेंग रेंग कर चल रहे थे। वहीं पुलिस की तरफ से जाम को खुलवाने के लिए सुबह से ही प्रयास शुरू कर दिए गए थे, लेकिन राजमार्ग पर इतने अधिक वाहन थे कि जाम को खुलवाना मुश्किल हो गया था। इसके बाद रात तक रेंग रेंग कर वाहन घाटी की तरफ चलने को मजबूर थे। जाम के कारण चिनैनी, किश्तवाड़, डोडा, भद्रवाह जाने वाले वाहनों की भी आवाजाही प्रभावित रही। उधमपुर से चिनैनी के लिए रवाना वाहन करीब पांच घंटे बाद ही चिनैनी पहुंचे। चिनैनी से भी रवाना वाहन घंटों की देरी से उधमपुर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed