फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, shopkeeoers association, meeting, LG

Jammu News: बस स्टैंड से ही हो यात्रियों की बोर्डिंग और डिबोर्डिंग

विज्ञापन
jammu, shopkeeoers association, meeting, LG
उपराज्यपाल से मुलाकात के दौरान शॉपकीपर एसोसिएशन के सदस्य फोटो एसो.
शॉपकीपर एसोसिएशन मल्टी टायर पार्किंग जनरल बस स्टैंड के सदस्यों ने उपराज्यपाल से की मुलाकात
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। शॉपकीपर एसोसिएशन मल्टी टायर पार्किंग जनरल बस स्टैंड जम्मू के सदस्यों ने सोमवार को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बस स्टैंड से यात्रियों की बोर्डिंग व डिबोर्डिंग शुरू करने की मांग उठाई।
एसोसिएशन के सदस्यों ने कहा कि जम्मू में 1971 से एक ही बस स्टैंड है, जहां से यात्रियों की बोर्डिंग और डिबोर्डिंग होती थी। लेकिन, अब अलग-अलग स्थानों से हो रही है। इससे न सिर्फ यात्रियों को परेशानी होती है बल्कि दुकानदारों का काम भी प्रभावित होता है।
विज्ञापन

एक स्थान पर सुविधा होने से यात्री रघुनाथ मंदिर, मुबारक मंडी, रणबीरेश्वर मंदिर सहित अन्य बाजारों तक जा सकेंगे। इससे जम्मू में पर्यटन बढ़ेगा और लोग शहर के धार्मिक व ऐतिहासिक स्थलों के बारे में जान सकेंगे। एसोसिएशन के अध्यक्ष विशाल महाजन ने कहा कि वर्तमान में बीसी रोड, इंद्रा चौक सहित अन्य स्थानों से यात्रियों की बोर्डिंग और डिबोर्डिंग हो रही है, जो बस स्टैंड में होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपराज्यपाल ने एसोसिएशन द्वारा उठाए मुद्दों का उचित समाधान करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed