फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, security, police, meeting, order

Jammu News: गैंगस्टरों की नए सिरे से बनेगी सूची, पीएसए के तहत होगी कार्रवाई

विज्ञापन
jammu, security, police, meeting, order
जम्मू सांबा कठुआ रेंज पुलिस अफसरों के साथ बैठक करते डीआईजी ​शिव कुमार: स्रोत पुलिस
पनाह देने वाले रिश्तेदारों और दोस्तों पर भी दर्ज होंगे मामले, वित्तीय नेटवर्क तोड़ने के निर्देश
विज्ञापन

डीआईजी ने सांबा, कठुआ और जम्मू के सभी पुलिस अफसरों से बैठक कर कड़ी कार्रवाई करने को कहा
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। सुमित हत्याकांड के बाद पुलिस महकमे में एक बार फिर गैंगस्टरों को लेकर हलचल है। डीआईजी जम्मू-सांबा-कठुआ रेंज शिव कुमार ने तीनों जिलों के पुलिस अधिकारियों को गैंगस्टरों की नए सिरे से सूची बनाने का निर्देश दिया है, ताकि इनकी निगरानी की जा सके। साथ ही इन गैंगस्टरों के खिलाफ सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम यानी पीएसए भी लगाया जाएगा।
डीआईजी ने जिले के तमाम पुलिस अफसरों को दो टूक कहा कि गैंगस्टरों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस में भी इस स्तर चूक हुई तो कार्रवाई होगी। तीनों जिलों के एसएसपी, एसपी, डीएसपी स्तर के अफसरों सुमित हत्याकांड के बाद बने सुरक्षा परिदृश्य पर चर्चा की। कहा कि गैंगस्टरों के अलावा असामाजिक तत्वों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई करनी होगी और इसके लिए विशेष प्रयासों की आवश्यकता है। इनके वित्तीय नेटवर्क को तोड़ें। जबरन वसूली, जमीन हड़पने, प्रापर्टी डीलर बनकर अवैध रूप से जमा की गई संपत्तियों को जब्त करें।
विज्ञापन


बिना नंबर प्लेट वाहन चलाने वाले भी नपेंगे
पुलिस अधिकारियों को साफ तौर पर निर्देश दिए हैं कि बदमाशों को जो कोई भी पनाह देता है। चाहे रिश्तेदार हो या दोस्त। परिवार का कोई भी सदस्य या पुलिस का ही क्यों न हो। उसके खिलाफ भी एफआईआर दर्ज करें। इन बदमाशों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले मॉडीफाई वाहनों के इस्तेमाल पर रोक और बिना नंबर प्लेट वाहन चलाने वालों पर भी कार्रवाई करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों को समझाएं कि गैंगस्टर बनने में कोई भविष्य नहीं
डीआईजी ने कहा कि माता-पिता, नागरिक समाज और जिम्मेदार नागरिक अपराधियों और गैंगस्टरों के खिलाफ जागरूकता फैलाने में शामिल हों। उनके नेटवर्क को तोड़ने में पुलिस का समर्थन करें क्योंकि ये अपराधी जम्मू सांबा कठुआ के शांतिपूर्ण माहौल के लिए खतरनाक हैं। जिनमें उनके बच्चे भी फंसे सकते हैं। खासकर युवाओं, छात्रों को इन अपराधियों व गैंगस्टरों के जाल में फंसने से बचाएं। उन्हें बताएं कि गैंगस्टर या अपराधी बनकर कोई भविष्य नहीं।

जमीनों के नाम पर धमकाने वालों को दबोचें
अवैध हथियार रखने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया। ये लोग हथियारों के दम पर जमीन हड़पते हैं। जबरन वसूली करते हैं। ऐसे लोगों पर भी कड़ी नजर रखें और इनकी सूची तैयार कर कार्रवाई करें।



सीमांत इलाकों में गणतंत्र को लेकर सुबह शाम गश्त के आदेश
संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त नाके लगाए जाएंगे
जम्मू। गणतंत्र दिवस से पहले शहर के बीचों बीच सुमित हत्याकांड ने सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ा दी है। इसे लेकर डीआईजी जम्मू ने सांबा कठुआ और जम्मू जिलों के आला अधिकारियों को सीमांत इलाकों में सुबह शाम गश्त बढ़ाने का आदेश दिया है। इन जिलों के एसएसपी ने चौकी अफसरों से लेकर एसपी तक के अफसरों से बैठक कर यहीं आदेश दिए हैं।

वीरवार गणतंत्र दिवस सुरक्षा की समीक्षा की गई। डीआईजी ने किसी भी संभावित खतरे और चुनौतियों से निपटने के लिए सतर्क रहने और उपयोग योजना बनाने पर जोर दिया। उन स्थानों की पहचान करने का भी निर्देश दिया गया जहां अधिक नाके स्थापित किए जाने की जरूरत है। ये भी चर्चा की गई कि अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में सभी खुफिया एजेंसियों (सेना/अर्धसैनिक बलों और अन्य केंद्र एजेंसियों) के साथ उचित संपर्क बनाएं। वास्तविक समय के आधार पर इसे साझा किया जाए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed