{"_id":"65c603e424762308f60c6f70","slug":"jammu-samba-mansar-lake-2000-fish-perish-in-four-days-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu: सांबा की मानसर झील में चार दिनों में मरी दो हजार मछलियां, ये वजह आई सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu: सांबा की मानसर झील में चार दिनों में मरी दो हजार मछलियां, ये वजह आई सामने
Fri, 09 Feb 2024 04:22 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Fri, 09 Feb 2024 04:22 PM IST
सार
सांबा की मानसर झील में बीते चार दिनों में दो हजार के करीब मछलियां मर गई हैं। इससे निवासियों में चिंता व्याप्त है।
विज्ञापन
मानसर, सांब
- फोटो : संवाद
विस्तार
जिला जम्मू के साथ लगते सांबा जिले की प्रसिद्ध मानसर झील में मछलियों के मरने की खबर है। बताया जा रहा है कि मानसर झील में बीते चार दिनों में दो हजार के करीब मछलियां मर गई हैं। इससे निवासियों में चिंता व्याप्त है।
विज्ञापन
पिछले चार दिनों से लगातार झील के किनारे में मरी मछलियां नजर आ रही हैं, जिन्हें झील से निकालने के लिए कार्य जारी है। प्रदूषण और संभावित महामारी को रोकने के लिए वन्यजीव विभाग के कर्मचारी हर दिन मानसर झील से मरी हुई मछलियों को हटा रहे हैं और उन्हें सुरक्षित रूप से दफना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
मछलियों की भारी क्षति से स्थानीय लोगों में चिंता हैं। हालांकि, मानसर झील पर पहले भी इसी तरह की घटनाएं हुई हैं, लेकिन मौजूदा उच्च मृत्यु दर ने लोगों के बीच भय बढ़ा दिया है।
वन्य जीव विभाग के सुरिंसर मानसर रेंज अधिकारी ने बताया कि पिछले चार दिनों में मछलियां अचानक मरने लगी थीं। पहले दिन इनकी संख्या काफी कम रही। ऐसा लगा कि यह आगे ऐसा नहीं होगा, लेकिन दूसरे दिन फिर मछलियों के मरने का मामला सामने आया।
इसके बाद हमने मत्स्य पालन विभाग के उच्च अधिकारियों को सूचित किया और पाया कि बारिश के दौरान ओले खाने के कारण उनकी मृत्यु हो गई। उन्होंने कहा कि सभी मरी हुई मछलियों को दूर गड्ढा खोदकर दफना जा रहे हैं ताकि कोई बीमारी न फैले।