फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu samba Bari Brahmana Anti national posters stirred up

Jammu: बाड़ी ब्राह्मणा में देश विरोधी पोस्टर लगने से हड़कंप, पुलिस ने चलाया तलाशी अभियान

Fri, 28 Oct 2022 01:48 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बाड़ी ब्राह्मणा (सांबा)
अमर उजाला नेटवर्क, बाड़ी ब्राह्मणा (सांबा) Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 28 Oct 2022 01:48 PM IST
सार

बाड़ी ब्राह्मणा म्यूनिसिपल पार्क, पशुपालन और डेयरी विभाग पुरमंडल मोड और तरोड़ क्षेत्र में देश विरोधी पोस्टर लगे पाए गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि तीनों ही स्थानों से पोस्टर हटा दिए गए थे।

विज्ञापन
jammu samba Bari Brahmana Anti national posters stirred up
Bari Brahmana - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू शहर के साथ लगते बाड़ी ब्राह्मणा थाने के अंतर्गत तीन स्थानों पर देश विरोधी पोस्टर लगने से हड़कंप मच गया है। साथ ही यह सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को तीनों स्थानों से कुछ नहीं मिला है। इसके बाद पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया, लेकिन कुछ भी बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस को सूचना मिली कि बाड़ी ब्राह्मणा म्यूनिसिपल पार्क, पशुपालन और डेयरी विभाग पुरमंडल मोड और तरोड़ क्षेत्र में देश विरोधी पोस्टर लगे पाए गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि तीनों ही स्थानों से पोस्टर हटा दिए गए थे। हालांकि पुलिस ने मौके पर तलाशी अभियान चलाया, लेकिन देर शाम तक कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सूचना के अनुसार पोस्टरों पर गो बैक इंडिया और 27 अक्तूबर को ब्लैक डे के रूप में मनाने के लिए लिखा गया था। साथ ही उर्दू और अंग्रेजी में भड़काऊ बयानबाजी की गई थी। सूचना के बाद तीनों स्थानों पर दिनभर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों का जमावड़ा लगा रहा। सीसीटीवी कैमरे की सुविधा नहीं होने के कारण पोस्टर लगाने वाले के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


J&K: विस्फोटक जाखीरा मिलने के बाद अलर्ट, जम्मू रेलवे स्टेशन पर चलाया तलाशी अभियान, 2004 में भी हुआ था हमला

देश विरोधी पोस्टर लगाना आतंकवादी संगठन जम्मू-कश्मीर गजनबी फोर्स का काम है। विवादित पोस्टरों की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी, लेकिन पहले ही वहां से पोस्टर हटा दिए गए थे। लगाने और हटाने वालों के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। मामला दर्ज कर जांच जारी है। - उस्मान चौधरी, एसडीपीओ अतिरिक्त चार्ज, बाड़ी ब्राह्मणा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed