{"_id":"6809545e5b7962cf910ca427","slug":"jammu-reasi-accident-death-jammu-news-c-10-jmu1045-596287-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: रियासी के साड़ी में बस खाई में गिरी, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: रियासी के साड़ी में बस खाई में गिरी, दो की मौत
Thu, 24 Apr 2025 02:28 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Thu, 24 Apr 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
सुबह वॉशिंग के लिए ले जाते समय हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। ऊधमपुर-रियासी जिले की सीमा पड़ते साड़ी इलाके में बस के खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 23 वर्षीय कमल सिंह पुत्र दलीप सिंह निवासी पंजर मोंगरी और 19 वर्षीय वरिंद्र सिंह पुत्र लब्बू सिंह निवासी साड़ी भमाग, रियासी के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार उधमपुर से मोंगरी, दमनोट और बग्गर रूट पर चलने वाली बस (जेके14डी 1191) मंगलवार का मोंगरी पहुंची थी। बुधवार को बंद की काल के चलते सभी रूट पर वाहनों की आवाजाही बंद थी। इसके चलते चालक व सह चालक बस को सुबह के समय वाॅशिंग के लिए ले जा रहे थे।
लेकिन, इस दौरान साड़ी इलाके में चालक के नियंत्रण से बस बाहर हो गई और गहरी खाई में गिर गई। हादसे के बस में चालक और उसका साथी ही सवार था। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों युवकों को घायल अवस्था में बाहर निकाला और नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत लाया घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजन के हवाले कर दिए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।