{"_id":"6792b0ba8f3b48a1fe070c65","slug":"jammu-ranji-troffie-cricket-sports-jammu-news-c-10-lko1027-529966-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: स्टार खिलाड़ियों से सजी मुंबई पर जम्मू-कश्मीर ने बनाई 54 रन की बढ़त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: स्टार खिलाड़ियों से सजी मुंबई पर जम्मू-कश्मीर ने बनाई 54 रन की बढ़त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रणजी ट्राफी : गेंदबाजी में उमर और युद्धवीर ने चार-चार विकेट झटके, बल्लेबाजी में शुभम ने 53 रन बनाए
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, अजिंक्या रहाणे जैसे स्टार खिलाड़ियों से सजी मुंबई की बल्लेबाजी जम्मू-कश्मीर के गेंदबाजों के आगे बेबस नजर आई। रणजी मुकाबले में मुंबई की टीम पहले ही दिन 120 रन पर ढेर हो गई। तेज गेंदबाज उमर नजीर और युद्धवीर सिंह ने चार-चार विकेट लिए, जबकि शुभम खजूरिया ने 53 और आबिद मुश्ताक ने 44 रनों की पारी खेल टीम को 54 रन की बढ़त दिलाई है।
मुंबई के मैदान में टॉस जीकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई की शुरुआत काफी खराब रही। सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को आकिब नबी ने महज चार रन पर चलता किया। इसके बाद रोहित शर्मा (03) को उमर नजीर ने आउट किया। उमर नजीर ने हार्दिक तोमर और कप्तान अजिंक्या रहाणे को भी सस्ते में आउट कर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई।
दोनों तेज गेंदबाजों की जोड़ी ने मुंबई की पूरी टीम को 33.2 ओवर में 120 रन ढेर कर दिया। आकिब नबी ने दो बल्लेबाजों को चलता किया। बॉडर्र गावस्कर ट्राफी में खराब फार्म से जूझ रहे रोहित शर्मा पर सबकी नजरे थी। जम्मू-कश्मीर के गेंदबाजों ने उन्हें काफी तंग किया। 120 रन के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी जम्मू-कश्मीर की शुरुआत भी खराब रही।
विज्ञापन
सलामी बल्लेबाज विवरांत शर्मा चार रन बनाकर चलते बने। इसके बाद कप्तान शुभम खजूरिया और यावर हसन ने टीम को संभाला। दोनों के बीच दूसरे विकेट लिए 39 रन की साझेदारी की। यावर 29 रन बनाकर चलते बने। इसके बाद शुभम खजूरिया ने अब्दुल समद के साथ 58 रन की साझेदारी की। 105 रन के स्कोर पर अब्दुल समद चलते बने।
इसके बाद शुभम खजूरिया भी 53 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने चार चौके और तीन छक्के लगाए। आलराउंडर आबिद मुश्ताक ने 37 गेंदों में छह चौके और दो छक्कों की मदद से 44 रन की पारी खेली और टीम को पहली पारी में 54 रन की बढ़त दिलाने में अहम योगदान दिया। दिन का खेल खत्म होने तक जम्मू-कश्मीर ने सात विकेट पर 174 रन बना लिए हैं।
कप्तान पारस डोगरा और युद्धवीर सिंह नाबाद हैं। शुक्रवार को मैच में दूसरे दिन का खेला होगा। मुंबई के लिए मोहित अवस्थी ने तीन विकेट लिए।