फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, ranji trofee, match

रणजी ट्रॉफी: जम्मू-कश्मीर और हिमाचल के बीच मुकाबला ड्रॉ

Tue, 09 Jan 2024 02:17 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Tue, 09 Jan 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
jammu, ranji trofee, match
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के बीच रणजी मुकाबला ड्रॉ रहा। मैच के चौथे और अंतिम दिन खराब मौसम के कारण एक भी गेंद फेंकी नहीं जा सकी। दोनों टीमों के बीच अंकों का बंटवारा हुआ। पहली पारी की बढ़त के आधार पर हिमाचल प्रदेश को तीन और जबकि जम्मू-कश्मीर को एक ही अंक से संतोष करना पड़ा है।

इससे पहले जेकेसीए हॉस्टल ग्राउंड में हुए मुकाबले में जम्मू-कश्मीर की पारी पहले ही दिन 100 रन पर सिमट गई थी। जम्मू-कश्मीर के लिए आबिद मुस्ताक ने 28, विवरांत शर्मा ने 18, फाजिल राशीद ने 14 और कप्तान शुभम खजूरिया ने 10 रन बनाए थे। हिमाचल प्रदेश के लिए वैभव अरोड़ा ने चार, ऋषि धवन ने तीन, डागर और अर्पित को एक-एक विकेट हासिल किया था। वहीं, हिमाचल प्रदेश की टीम ने अपनी पहली पारी में एक विकेट खोकर 120 रन बनाए थे और जम्मू-कश्मीर पर 20 रन की बढ़त हासिल की थी। पहला मैच ड्रॉ होने के बाद जम्मू-कश्मीर को अगला मुकाबला 12 जनवरी को जेकेसीए हॉस्टल ग्राउंड में ही दिल्ली के खिलाफ खेलना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed