जम्मू: कई बार किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर जबरन खिलाईं गोलियां, फिर कर दी भ्रूण हत्या, सड़क पर उतरे लोग
दुष्कर्म और भ्रूण हत्या के मामले को लेकर जम्मू शहर के महराजा हरि सिंह के पार्क बाहर शुक्रवार को प्रदर्शन हुआ। पीड़िता के परिजन और विभिन्न संगठन के लोगों ने एकत्रित होकर प्रदर्शन किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुष्कर्म और भ्रूण हत्या के मामले में पीड़िता को इंसाफ दिए जाने की मांग को लेकर जम्मू शहर के महाराजा हरि सिंह के पार्क के बाहर शुक्रवार को प्रदर्शन हुआ। पीड़िता के परिजन और विभिन्न संगठन के लोगों ने नारेबाजी करते हुए रोष जताया। प्रदर्शनकारियों ने इस मामले में पुलिस और प्रशासन के खिलाफ रोष प्रकट किया। उन्होंने आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की। मामला जम्मू शहर के पौनी चक्क थाने का है।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पीड़िता करीब एक साल से ज्यादा समय से प्रताड़ना झेल रही है। आरोप है कि इस दौरान उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया गया और जब वह गर्भवती हो गई तो जबरन उसे दवाइयां खिलाई गईं। फिर उसे एक कमरे में बंद कर दिया गया। कमरे में पीड़िता चीखती-चिल्लाती रही, लेकिन दोषी ने उसकी कोई मदद नहीं की। इतना ही नहीं जब पीड़िता का गर्भपात हुआ तो दोषी ने खुद ही भ्रूण को अलग कर दफना दिया। पीड़िता ने आपबीती परिजनों को बताई।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब मामला पुलिस के पास पहुंचा तो इसमें उचित कार्रवाई नहीं की गई। पुलिस ने इस मामले में सही धाराएं भी नहीं लगाईं। इसकी वजह से आरोपी को जमानत मिल गई। उन्होंने कहा कि एक के बाद एक दोषी ने कई अपराधों को अंजाम दिया, लेकिन फिर वह आजाद सड़क पर घूम रहा है। उसे इस मामले में फांसी की सजा होनी चाहिए।
प्रदर्शनकारियों ने आगे कहा कि वे मामले को लेकर उच्च अधिकारियों से मिले हैं। उन्होंने इसमें उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। लोगों ने कहा कि इस मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की जानी चाहिए। साथ ही जांच में किसी रिटायर जज को भी शामिल किया जाना चाहिए, ताकि पीड़िता को इंसाफ मिल सके। पुलिस की इस मामले में जांच चल रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.