{"_id":"67aa781a8c6577c09b02da14","slug":"jammu-problem-salery-jammu-news-c-10-jam1003-542611-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: वेतन में लेटलतीफी से एनएचएम कर्मचारी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: वेतन में लेटलतीफी से एनएचएम कर्मचारी परेशान
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के वेतन में लेटलतीफी से कर्मचारी परेशान हैं। दो माह का वेतन जारी न करने से कर्मचारियों को आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है। इससे अधिकांश कर्मचारियों का घर का बजट गड़बड़ा गया है। इस बीच जम्मू-कश्मीर मेडिकल इंप्लाइज फेडरेशन कार्यालय में हुई फेडरेशन की बैठक में स्वास्थ्य विभाग से जल्द एनएचएम कर्मचारियों का वेतन जारी करने की मांग की गई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए फेडरेशन के अध्यक्ष सुशील सूदन ने कहा कि एनएचएम कर्मचारी स्वास्थ्य विभाग में रीढ़ की हड्डी की तरह काम कर रहे हैं। इस समय अंतिम परीक्षाएं चल रही हैं, जिससे स्कूलों में फीस जमा करवाने के साथ आगामी दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो रही है। ऐसे में वेतन जारी न होने से एनएचएम कर्मचारियों के बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। इस दौरान भारत भूषण भगत, प्रफुलत सिंह, मदन लाल शर्मा, बहादुर सिंह, संजय चौधरी, कुलवंत सिंह आदि मौजूद रहे।