{"_id":"68017069e4252968120c350b","slug":"jammu-poonch-thana-divis-jammu-news-c-10-drn1026-591717-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुंछ में थाना दिवस: आईजीपी ने सुनीं जनता की शिकायतें, ड्रग्स और आतंकवाद पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुंछ में थाना दिवस: आईजीपी ने सुनीं जनता की शिकायतें, ड्रग्स और आतंकवाद पर चर्चा
Fri, 18 Apr 2025 02:49 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Fri, 18 Apr 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। पुंछ पुलिस द्वारा वीरवार को नगर स्थित पुलिस लाइन में आयोजित थाना दिवस कार्यक्रम में जम्मू क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) भीम सेन तुट्टा ने लोगों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने जिले में बढ़ते ड्रग्स के उपयोग और आतंकवाद जैसे गंभीर मुद्दों को उठाया, साथ ही जिला पुलिस के कार्यों की सराहना भी की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डीआईजी राजोरी-पुंछ रेंज तेजिंदर सिंह और एसएसपी पुंछ शफकत हुसैन ने की, जबकि आईजीपी तुट्टा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। लोगों ने युवाओं को ड्रग्स की लत से बचाने और आतंकवाद पर कार्रवाई की मांग की।
आईजीपी तुट्टा ने कहा, ड्रग्स के खिलाफ हमारा अभियान तेज किया गया है और कार्रवाई की रणनीति में बदलाव भी किए गए हैं। हमने कुछ विशेष क्षेत्रों पर फोकस किया है। आतंकवाद पर उन्होंने कहा, पुंछ में आतंकवाद की घटनाएं पिछले डेढ़ साल में बढ़ी हैं, लेकिन पुलिस इसे जड़ से खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। जल्द ही आपको सकारात्मक परिणाम दिखेंगे।
विज्ञापन
डीआईजी तेजिंदर सिंह और आईजीपी तुट्टा ने लोगों से आग्रह किया कि वे नशामुक्त समाज बनाने में पुलिस का सहयोग करें। उन्होंने कहा, जब तक ड्रग्स के खरीदार हैं, तब तक इसका धंधा बंद नहीं होगा। अगर हम अपने बच्चों को इससे दूर रखें, तो ड्रग्स की मांग खत्म हो जाएगी।
इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने जनता के साथ सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण करने का आश्वासन दिया। थाना दिवस में जिले भर से आए नागरिकों ने पुलिस की जवाबदेही और पारदर्शिता की सराहना की।