{"_id":"680955d0e30870f8cd08b6d9","slug":"jammu-political-bjp-jammu-news-c-385-1-ja21006-106044-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: तीर्थ नगर, गांधीनगर व गांधीनगर में हो उचित पानी की आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: तीर्थ नगर, गांधीनगर व गांधीनगर में हो उचित पानी की आपूर्ति
Thu, 24 Apr 2025 02:34 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Thu, 24 Apr 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
विधायक की ओर से लगाए गए दरबार विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने उठाई समस्याएं
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। भाजपा मुख्यालय में बुधवार को बाहु विधानसभा के विधायक चौधरी विक्रम रंधावा की ओर से दरबार लोगों की समस्याएं सुनीं गई। इस दौरान 12 से अधिक लोगों ने हिस्सा लेकर समस्याओं से अवगत करवाकर समाधान की गुहार लगाई।
इस दौरान सेक्टर-ए तीर्थ नगर बोहड़ी, गांधी नगर व शंकर नगर बिहाइंड वेव मॉल से आए लोगों ने अनियमित जलापूर्ति में सुधार लाने के लिए अपील की। कर्नल कॉलोनी, नानक नगर सेक्टर-चार, लास्ट मोड़ गांधी नगर, बसंत विहार त्रिकुटा नगर से आए लोगों ने गली-नाली के निर्माण व ब्लैकटॉपिंग का मुद्दा उठाया।
सेक्टर-तीन त्रिकुटा नगर और लास्ट मोड़ गांधी नगर से आए लोगों ने स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत की मांग उठाई। भोर कैंप के प्रतिनिधियों ने पीओजेके शरणार्थियों के लिए क्षतिपूर्ति की मांग की। विधायक ने अधिकांश मुद्दों को तत्काल प्रभाव से कार्रवाई कर निस्तारण कर वहीं कुछ शेष मामलों को लिखित तौर सूचना जारी की। इस मौके पर स्वच्छ भारत अभियान के सह संयोजक टीके शर्मा व जम्मू दक्षिण भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश सिंह जसरोटिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विधायक ने कहा कि भाजपा के दरवाजे जनता के लिए हमेशा खुले हैं। कोई भी व्यक्ति पार्टी के नेताओं से मिलकर समस्या से अवगत करवा सकता है। केंद्र सरकार की योजनाओं से लोगों को लाभ मिल रहा है।