फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, police, meeting, number plate

Jammu News: नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश

विज्ञापन
jammu, police, meeting, number plate
अमर उजाला में 18 फरवरी को छपी खबर
डीसी ने सड़क सुरक्षा बैठक के दौरान प्रवर्तन, जागरूकता और बुनियादी ढांचे पर जोर दिया
विज्ञापन

कहा- यातायात नियमों का पालन न करने वालों पर हो सख्त कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। वाहनाें की नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करने वालों की खैर नहीं। उपायुक्त सचिन कुमार ने ऐसा करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। सड़क सुरक्षा बंदोबस्त की समीक्षा करने के लिए बुलाई गई बैठक में डीसी ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती से कार्रवाई करने को कहा।
बैठक के दौरान डीएम ने आरटीओ को विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में मोटर वाहन अधिनियम का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रवर्तन अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने अस्पष्ट या छेड़छाड़ वाली नंबर प्लेटों वाले वाहनों पर भी ध्यान केंद्रित करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सड़क की सफाई और रखरखाव सुनिश्चित करना एक अन्य प्रमुख एजेंडा था। डीएम ने सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारियों को सड़कों पर गंदगी जमा होने से रोकने के लिए तुरंत सफाई करने का निर्देश दिया। जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। इसके अतिरिक्त स्ट्रीट लाइट का उचित रखरखाव करने को कहा। डीएम ने निर्देश दिया कि छात्रों को यातायात नियमों और सुरक्षित ड्राइविंग पर जानकारी देने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों को होर्डिंग्स और बाधाओं को तुरंत हटाने का भी निर्देश दिया गया जो सड़क दुर्घटनाओं को बढ़ा रही हैं। बिजली कारपोरेशन के कार्यकारी अभियंताओं को यातायात में व्यवधान और संभावित दुर्घटनाओं को रोकने के लिए गिरे हुए खंभों को हटाने के निर्देश दिए। सड़क सुरक्षा के बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए, डीएम ने डिवाइडर के पास साइनेज और रिफ्लेक्टर लगाने को कहा। राष्ट्रीय राजमार्ग एवं बुनियादी ढांचा विकास निगम लिमिटेड के अधिकारी को जम्मू-अखनूर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का भी निर्देश दिया।

अमर उजाला में 18 फरवरी को छपी खबर

अमर उजाला में 18 फरवरी को छपी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed