{"_id":"5e9155148ebc3e77413962d8","slug":"jammu-police-arrested-jem-ogw-in-rs-pura-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः जैश का एक मददगार गिरफ्तार, पूछताछ जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः जैश का एक मददगार गिरफ्तार, पूछताछ जारी
Sat, 11 Apr 2020 10:56 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 11 Apr 2020 10:56 AM IST
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर पुलिस
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
जम्मू संभाग के आरएस पुरा में जैश-ए-मोहम्मद का एक मददगार गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से कई आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद हुई हैं। पुलिस मामले की जांच और पकड़े गए आतंकियों के मददगार से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
बता दें कि पुलिस द्वारा शुक्रवार को उक्त व्यक्ति को गांव चकरोई से हिरासत में लिया गया था। पकड़े गए आरोपी की पहचान मोहम्मद मुजफ्फर बेग पुत्र असदुल्लाह बेग निवासी हंदवाड़ा के रूप में हुई है। उसके पास से बीस हजार रुपए की भारतीय मुद्रा, पांच लाख की पाकिस्तानी मुद्रा, तीन सीम कार्ड व छह सेल फोन मिले हैं। पुलिस आतंकियों के इस मददगार से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन