फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu on high alert after kathua attack

हमले के बाद जम्मू में भी हाई अलर्ट

Fri, 20 Mar 2015 09:44 PM IST
Updated Fri, 20 Mar 2015 09:44 PM IST
विज्ञापन
jammu on high alert after kathua attack

राजबाग, कठुआ में आतंकी हमले के बाद जम्मू-कश्मीर में हाई अलर्ट कर दिया गया। जगह-जगह पुलिस के नाके बढ़ा दिए गए। शहर में प्रवेश करने वाले सभी रास्तों पर पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया। इसके साथ दो पहिया से लेकर चौपहिया वाहनों का तलाशी अभियान चलाया गया। बिक्रम चौक, ज्यूल चौक जानीपुर में बैरियर लगा दिए गए।

विज्ञापन


चार से पांच-पांच पुलिस कर्मियों को तैनात कर दिया। धार्मिक स्थलों, अस्पताल तथा अन्य सार्वजनिक स्थलों के बाहर भी पुलिस कर्मियों को लगाया गया। रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड में सुरक्षा कर्मियों की गश्त चलती रही। सुबह 11 बजे तक सभी ओर सख्ती की गई थी। बिक्रम चौक पर कई वाहनों को रोका गया।
विज्ञापन


कारों की डिक्की की तलाशी लेने के साथ संदिग्ध वाहनों को भी रोका गया। उनके दस्तावेज जांचे गए। बस स्टैंड में यात्रियों के सामान की जांच की गई। कंप्यूटर आपरेटर सीसीटीवी कैमरे पर नजर टिकाए हुए थे। इसके अलावा पुलिस कंट्रोल, परेड, पंजतीर्थी, शहर की सभी चौकियों और थानों पर मुलाजिम अलर्ट रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमले के बाद से जीएमसी अस्पताल की पुलिस चौकी के पुलिस कर्मी भी सक्रिय रहे। सारे स्टाफ के लोगों को ड्यूटी पर लगाया हुआ था। संतरी से लेकर अफसर मौके पर तैनात थे। हर आने वाले पर नजर रखी जा रही थी।

पुरुषोत्तम की मौत से बंदोर में मातम

jammu on high alert after kathua attack

आतंकियों की पहली गोली का शिकार बने पुलिस कांस्टेबल पुरुषोत्तम सिंह की मौत की खबर जैसे ही उनके पैतृक गांव बंदोर पहुंची तो पूरे गांव में मातम छा गया। शहीद की पत्नी नीशा देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। पहले तो उसे यकीन ही नहीं हुआ, लेकिन जैसे जैसे परिवार के अन्य सदस्यों को पता चला तो उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

बेटे की मौत की खबर मिलने के बाद शहीद के माता-पिता बदहवास हो गए। लाडले के जाने का गम तो था ही, साथ ही देश के लिए प्राणों की आहुति देने पर परिवार के लोगों में गर्व भी था।

पुरुषोत्तम पांच भाइयों में सबसे छोटे थे। शहीद के बडे भाई संतोख राज ने बताया कि पुरुषोत्तम लाल पिछले करीब एक साल से राजबाग थाने में तैनात था और वह सुबह करीब पांच बजे ड्यूटी के लिए घर से निकला था। दो साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। छोटे भाई की मौत का गम उन्हें ताउम्र रहेगा, पर उसकी शहादत से पूरे गांव वालों का सीना आज गर्व से चौड़ा हो गया है।

जीएमसी में संदिग्ध पकड़ा  
जीएमसी पुलिस ने कठुआ हमले के बाद सक्रियता दिखाते हुए एक संदिग्ध को पकड़ा। चौकी में ही उसकी तलाशी ली गई। कई घंटों तक उसे जीएमसी पुलिस चौकी में रखा गया। वह अपने आप को पुलिस वाला बताता रहा, लेकिन पता चला कि उसने शराब भी पी रखी थी। तब उसके रिश्तेदारों को बुलाया गया, तब उसका, नाम पता आदि जानकारी हासिल करने के बाद उसे छोड़ा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed