फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu: Now one can visit the ancient cave of Maa Vaishno Devi throughout the year

जम्मू : मां वैष्णो देवी की प्राचीन गुफा से अब सालभर हो सकेगा दर्शन, नवरात्र में होगा इस सुविधा का शुभारंभ

Sat, 07 Oct 2023 05:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 07 Oct 2023 05:18 AM IST
सार

इसके लिए कटड़ा व यात्रा ट्रैक पर पांच स्थानों पर कियोस्क स्थापित कर दर्शन की ऑनलाइन व्यवस्था की जा रही है। इस सुविधा का शुभारंभ शारदीय नवरात्र के अवसर पर किया जाएगा। इसके बाद यह सुविधा साल भर श्रद्धालुओं को मिलेगी।

विज्ञापन
Jammu: Now one can visit the ancient cave of Maa Vaishno Devi throughout the year
मां वैष्णो देवी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मां वैष्णो देवी की प्राचीन गुफा से दर्शन अब सालभर हो सकेगा। इसके लिए कटड़ा व यात्रा ट्रैक पर पांच स्थानों पर कियोस्क स्थापित कर दर्शन की ऑनलाइन व्यवस्था की जा रही है। इस सुविधा का शुभारंभ शारदीय नवरात्र के अवसर पर किया जाएगा। इसके बाद यह सुविधा साल भर श्रद्धालुओं को मिलेगी।

विज्ञापन


श्राइन बोर्ड प्रशासन की ओर से इस सुविधा को अंतिम रूप दिया जा रहा है। निहारिका भवन कटड़ा, सेरली हेलीपैड, अर्धकुंवारी, पार्वती भवन तथा दुर्गा भवन में यह सुविधा उपलब्ध रहेगी। श्रद्धालुओं को इसके लिए ऑनलाइन 101 रुपये देना होगा। वीआर हेडसेट के जरिये लोग माता रानी के प्राचीन गुफा से दर्शन कर सकेंगे। 
विज्ञापन


अमूमन श्रद्धालुओं की ओर से प्राचीन गुफा को खोले जाने की मांग उठती रही है, जो सालभर में एक बार खुलता है। यात्रियों की इस इच्छा को अब पूरा किया जा रहा है। वे प्राचीन गुफा से मां वैष्णो देवी के सालभर दर्शन कर सकेंगे। इससे बुजुर्गों को खासकर लाभ होगा जो प्राचीन गुफा से दर्शन करने की इच्छा रखते हैं। इसके साथ ही भवन में स्काईवाक तथा डिजिटल लॉकर सुविधा का भी लाभ मिलेगा। स्काईवाक के जरिये त्योहार के समय तथा भीड़भाड़ वाले दिनों में भीड़ प्रबंधन में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेशी फूलों से महकेगा भवन
इस बीच भवन में शारदीय नवरात्र की तैयारियां शुरू कर दी गई है। भवन को विदेशी फूलों से सजाया जाएगा। मां वैष्णो का दरबार आकर्षक सजावट से चमकेगा। भीड़ को देखते हुए कटड़ा से लेकर भवन तक रास्ते में यात्रियों की सुविधा के लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। यात्रा मार्ग पर फलाहारी खाना भी मिलेगा। पूरे इलाके में सुरक्षा के भी प्रबंध रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed