{"_id":"667cbfc953a687dcf307dff7","slug":"jammu-news-jammu-news-c-10-jam1005-389018-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बेनामी संपत्ति मामले में डीएसपी चंचल सिंह के 7 ठिकानों पर एसीबी की दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बेनामी संपत्ति मामले में डीएसपी चंचल सिंह के 7 ठिकानों पर एसीबी की दबिश
विज्ञापन
मनाली में चंचल सिंह की पत्नी के नाम पर होटल: स्रोत एसीबी
जम्मू। आय से अधिक संपत्ति मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने डीएसपी चंचल सिंह के सात ठिकानों पर छापे मारे। इस दौरान कई तरह के दस्तावेज जांचे गए, जिनसे पता चला है कि चंचल सिंह ने अपने परिवार, रिश्तेदारों के नाम पर कई तरह की संपत्तियां खड़ी की हैं। इस क्रम में एसीबी की टीमों ने बुधवार को हिमाचल प्रदेश के मनाली, कठुआ, जम्मू के रूपनगर और कुलगाम के हातीपोरा में दबिश दी। कठुआ में चंचल सिंह का मूल रूप से घर है, वह वहीं के रहने वाले हैं। कठुआ में दो जगहों पर दबिश दी गई। इसके अलावा जम्मू के रूपनगर और दोमाना क्षेत्र में चंचल सिंह के घर और संपत्ति को लेकर जांच हुई। हिमाचल प्रदेश के मनाली में दो होटल हैं, जो चंचल सिंह के बताए जा रहे हैं। जबकि कुलगाम में वह इस समय तैनात हैं, इसलिए दबिश दी गई। चंचल सिंह से कुलगाम में पूछताछ की गई है।
जांच में पाया गया कि चंचल सिंह ने अलग-अलग जगहाें पर नियुक्ति के दौरान मोटी कमाई की। अपनी पसंद की पोस्टिंग ली। दुकानों, प्लाॅट, आवासीय मकान, व्यापारिक प्रतिष्ठान और हिमाचल प्रदेश के कुल्लू (मनाली) जिले में स्थित दो होटल के रूप में बेनामी संपत्ति बनाई। चंचल के बैंक खातों में भी काफी पैसा जमा है। कीमती चीजों के रूप में करोड़ों रुपये की संपत्ति है। कई आपत्तिजनक दस्तावेज और कीमती सामान बरामद किया गया है।
-- -- -- -- -
पत्नी के नाम पर पौने तीन करोड़ की
250 कनाल जमीन हिमाचल में खरीदी
मनाली के होटलों में तलाशी के दौरान, 25 फरवरी 2022 की तारीख वाला एक अनुबंध मिला, जो वेद प्रकाश निवासी शिमला और रेखा देवी पत्नी चंचल सिंह के बीच निष्पादित किया गया था। कुल्लु में ही चंचल की पत्नी रेखा के नाम पर 250 कनाल जमीनी खरीदी गई। इसकी कीमत करीब पौने तीन करोड़ रुपये की है। यह जमीन कुल्लू जिले के मोहल और फाटी बुरुआ कोठी में स्थित है। कठुआ के हटली में जमीनों से संबंधित दस्तावेज मिले हैं।
विज्ञापन
-- -- --
कोट
सात जगहों पर दबिश दी गई है। बेनामी संपत्तियों के दस्तावेज मिले हैं। मामले में आगे की जांच चल रही है। चंचल सिंह मौजूदा वर्ष में ही इंस्पेक्टर से डीएसपी बने थे। जम्मू के दोमाना में रहते हुए जमीनों की बड़े स्तर पर खरीद-फरोख्त से कमाई की।
-शक्ति पाठक, निदेशक एसीबी