Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu news, DDC chairman elction

भाजपा के भारत भूषण बने डीडीसी अध्यक्ष और सूरज सिंह उपाध्यक्ष

विज्ञापन
jammu news, DDC chairman elction
जम्मू में डीडीसी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनाव के बाद पदाधिकारियों के साथ डीडीसी सदस्य व अन्य। - फोटो : SHRINAGAR
जम्मू। जम्मू जिले में भाजपा के भारत भूषण बोधी को सर्वसम्मति से डीडीसी अध्यक्ष चुन लिया गया है। उपाध्यक्ष भी भाजपा उम्मीदवार सूरज सिंह बने। शनिवार को डीसी कार्यालय में हुई चुनावी बैठक में अध्यक्ष की सीट के दावेदार माने जा रहे सुचेतगढ़ से निर्दलीय डीडीसी चुनाव जीते तरनजीत सिंह टोनी ने ही अध्यक्ष पद के लिए भारत भूषण के नाम का प्रस्ताव रखा। इस पर 13 डीडीसी सदस्यों ने सहमति जताकर भारत भूषण को अध्यक्ष और सूरज सिंह को उपाध्यक्ष चुन लिया। इससे मतदान की जरूरत नहीं पड़ी। हालांकि नेशनल कांफ्रेंस की इकलौती डीडीसी सदस्य शमीम बेगम बैठक से गैर हाजिर रहीं। भाजपा के जम्मू जिले में कुल 14 में से 11 डीडीसी सदस्य हैं, पार्टी को दो निर्दलीय सदस्यों का भी साथ मिला। इसके बाद बैठक की अध्यक्षता कर रहीं डीसी सुषमा चौहान ने भारत भूषण को अध्यक्ष और सूरज सिंह को उपाध्यक्ष घोषित कर दिया।
विज्ञापन

------------
भलवाल से 4779 मतों की बढ़त से जीते हैं भारत भूषण
जिला विकास परिषद के अध्यक्ष बने भारत भूषण भलवाल सीट से 12745 वोट हासिल कर जीते हैं। उन्होंने अपने निकट प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय उम्मीदवार चंचल सिंह को 4779 वोटों के अंतर से हराकर जीत दर्ज की थी। उपाध्यक्ष बने सूरज सिंह खौड़ के डीडीसी सदस्य बने हैं। उन्होंने 17568 वोट हासिल कर प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के सूरम सिंह को 8771 वोटों के अंतर से हराया था।
विज्ञापन

-------
भारत माता की जय... से गूंज उठा मंदिरों का शहर
भाजपा ने ढोल-बाजे के साथ विजयी रैली निकाल मनाया जश्न
- नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने डॉ. श्यामा प्रसाद और पंडित प्रेम नाथ को माल्यार्पण कर किया नमन
जम्मू। मंदिरों का शहर शनिवार को भारत माता की जय के जयघोष से गूंज उठा। मौका था भाजपा के भारत भूषण के डीडीसी अध्यक्ष और सूरज सिंह के उपाध्यक्ष बनते ही जीत की खुशी का। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ढोल-बाजे की थाप पर झूमते हुए भारत माता की जय के नारे लगाए। दोनों पदाधिकारियों को फूलों और नोटों के हार पहनाए गए। जम्मू शहर में विजय रैली निकाली गई, जो विभिन्न बाजारों से होते हुए भाजपा प्रदेश मुख्यालय त्रिकुटा नगर पहुंची। यहां पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित प्रेम नाथ डोगरा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
सभी साथ चलेंगे तो होगा जम्मू का विकास
भाजपा मुख्यालय में पार्टी नेताओं ने जिला विकास परिषद के अध्यक्ष बने भारत भूषण और उपाध्यक्ष सूरज सिंह का शानदार स्वागत किया। महासचिव संगठन अशोक कौल ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को नसीहत दी कि सभी सदस्यों को साथ लेकर आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि भाजपा को 11 के बजाय 13 सदस्यों का साथ मिला है। ऐसे में सभी डीडीसी सदस्यों को साथ लेकर विकास के पथ पर आगे बढ़ा जाए। सभी सदस्यों को विश्वास में लेकर फैसले हों। इससे जम्मू में जिला विकास परिषद बेहतर कार्य कर पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed