{"_id":"6353016d8f4e09553d574ab3","slug":"jammu-municipal-corporation-priority-new-mayor-provide-all-facilities-residents-ward","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू नगर निगम: उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार जीते, नए मेयर की प्राथमिकता वार्ड वासियों को सभी सुविधाएं करवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू नगर निगम: उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार जीते, नए मेयर की प्राथमिकता वार्ड वासियों को सभी सुविधाएं करवाना
Sat, 22 Oct 2022 02:14 AM IST
विमल शर्मा
संजीव दुबे, जम्मू
संजीव दुबे, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 22 Oct 2022 02:14 AM IST
सार
नए मेयर राजिंद्र शर्मा ने कहा कि उनकी प्राथमिकता पारदर्शी और जवाबदेह तरीके से भवन निर्माण के नियमों में संशोधन कर बेहतर व्यवस्था बनाने की है। इसमें लोगों को आवेदन के एक सप्ताह में ही भवन निर्माण की मंजूरी मिल जाए।
विज्ञापन
जम्मू मेयर राजिंद्र शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा के अलावा निर्दलीय काउंसलरों के समर्थन से चुनाव में रिकार्ड तोड़ जीत दर्ज कर मेयर बने राजिंद्र शर्मा की मुख्य प्राथमिकता जनहित में नगर निगम की सभी सेवाओं को प्रत्येक वार्ड में स्थित निगम कार्यालय में उपलब्ध करवाने की है।
विज्ञापन
उनके अनुसार प्रत्येक वार्ड में हर सुविधा मिलेगी, तो लोगों को समय और ईंधन खर्च करके नगर निगम के चक्कर काटने से मुक्ति मिलेगी। नवनिर्वाचित मेयर ने अपनी मुख्य प्राथमिकताओं गिनाते हुए यह बातें कहीं। उन्होंने कहा कि ऐसी व्यवस्था को कायम किया जाएगा कि समस्याओं का हल हर वार्ड कार्यालय में ही हो जाए।
विज्ञापन
कहा कि भवन निर्माण की मंजूरी के लिए लोग कई महीने तक चक्कर काटते हैं। दूसरी मुख्य प्राथमिकता पारदर्शी और जवाबदेह तरीके से भवन निर्माण के नियमों में संशोधन कर ऐसी व्यवस्था बनाने का है, जिसमें लोगों को आवेदन के एक सप्ताह में ही भवन निर्माण की मंजूरी मिल जाए।
विज्ञापन
इसके लिए संबंधित अधिकारियों से बैठक कर जरूरी व्यवस्था बनाई जाएगी। नव निर्वाचित मेयर का कहना है कि सांविधानिक अधिकारों का जनहित में प्रयोग होगा। अफसरशाही से निर्देश लेने के बजाय उन्हें जनता के हित में निर्देश देने पर काम होगा।
पूर्व में चल रही व्यवस्था को बदलने का काम किया जाएगा, ताकि जम्मू नगर निगम में बदलाव दिखे और लोगों को लगे कि जम्मू नगर निगम उनका अपना है।