फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, mishriwala, ATM problem

Jammu News: एसबीआई एटीएम मिश्रीवाला में 18 दिन से पैसे नहीं, निकल रहीं समस्याएं

Mon, 10 Feb 2025 02:12 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Mon, 10 Feb 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
jammu, mishriwala, ATM problem
दो पंचायतों के 10-12 गांवों की दस हजार से ज्यादा की आबादी पुरखू और दोमाना जाने को मजबूर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मिश्रीवाला। मिश्रीवाला के झिड़ी रोड पर स्तिथ एसबीआई के एटीएम में 18 दिन से पैसे नहीं हैं, जिस कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दो पंचायतों के 10 से 12 गांवों की दस हजार से ज्यादा आबादी प्रभावित है। लोगों ने प्रशासन और बैंक प्रबंधन से संज्ञान लेकर राहत दिलाने की मांग की है।
मिश्रीवाला निवासी रिंकू, बिल्ला, अश्वनी कुमार और विजय कुमार आदि ने बताया कि एसबीआई के इस एटीएम में कभी तकनीकी खराबी आ जाती तो कभी पैसे नहीं होते। एटीएम की हमेशा यही हालत रहती है। हर दूसरे-तीसरे महीने पैसे खत्म हो जाते हैं और दो-दो हफ्ते तक पैसे नहीं डाले जाते हैं।
विज्ञापन

शादी व त्योहारी सीजन के चलते बैंक में पैसे निकलने के लिए लंबी लाइनें लगी रही हैं, जिससे काफी समय बर्बाद होता है। इसीलिए लोग पैसे निकालने के लिए एटीएम का रुख करते हैं। क्षेत्रवासियों ने बताया कि समय बचाने के लिए ही एटीएम की सुविधा ली गई थीं, जिसका हमें कोई लाभ नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कारण लोगों को मजबूरन मिश्रीवाला से ढाई किलोमीटर दूर पुरखू और पांच किलोमीटर दूर दोमाना जाना पड़ रहा है। मौजूदा समय में चोरियों की वारदातें बढ़ने के कारण लोग घरों में नकदी नहीं रखते हैं। मगर, जरूरत के समय एटीएम की सुविधा होने के बावजूद राहत नहीं मिल रही है। लोगों ने बैंक प्रबंधन से एटीएम में पैसे डालने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed