{"_id":"6823b0c83073d11cd206509f","slug":"jammu-mining-crime-attack-jammu-news-c-10-lko1027-612036-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: तवी में अवैध खनन रोकने गए पुलिस और खनन कर्मियों पर पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: तवी में अवैध खनन रोकने गए पुलिस और खनन कर्मियों पर पथराव
Wed, 14 May 2025 02:21 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Wed, 14 May 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध खनन में शामिल 10 वाहन जब्त, आरोपियों ने साथियों के साथ हमला किया
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। तवी नदी के चौथे पुल के नीचे तवी रिवर फ्रंट के पास मंगलवार को दोपहर के समय अवैध खनन रोकने गए पुलिस और खनन विभाग की टीम पर खनन माफिया ने पथराव कर दिया। इसमें कोई कर्मचारी घायल तो नहीं हुआ, लेकिन पुलिस के एक वाहन के शीशे टूट गए। पुलिस ने मौके से आठ वाहन जब्त किए हैं। उधर, आरोपी घटनास्थल से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है।
नवाबाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। नशा, पशु तस्करी और अवैध खनन की घटनाओं में आरोपियों द्वारा पुलिस कर्मियों पर निरंतर हमले किए जा रहे हैं। मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे तवी में अवैध खनन को रोकने के लिए जिला खनन अधिकारी (डीएमओ) वरिंद्र सिंह और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। अवैध खनन में शामिल आठ वाहनों को मौके पर ही जब्त कर लिया गया।
बताया जा रहा है कि लगभग 25 से 30 लोग तवी से रेत आदि निकाल रहे थे। अवैध खनन को रोकने की कार्रवाई चल ही रही थी, तभी खनन माफिया ने अपने 30 से 35 और साथियों को बुला लिया। उन्होंने आते ही पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया, जिससे मौके पर मौजूद आरोपियों को भागने में मदद मिली। इस बीच पुलिस को भी और कर्मियों को बुलाना पड़ा। इस भगदड़ में खनन माफिया के वाहन व मशीनें वहीं रह गईं।
विज्ञापन
पथराव में एक पुलिस वाहन का शीशा टूट गया। बताया जा रहा है कि पथराव करने वालों में महिलाएं व बच्चे भी शामिल थे।
-- -- -
अवैध खनन के खिलाफ सख्ती होगी : डीएमओ
डीएमओ वरिंद्र सिंह के अनुसार तवी में अवैध खनन की सूचना पर आरोपियों को रंगेहाथ पकड़ने के लिए दबिश दी गई थी। अवैध खनन को मौके पर रोका गया, लेकिन आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर पथराव किया। अवैध खनन के खिलाफ सख्ती होगी। नवाबाद पुलिस के अनुसार अवैध खनन में शामिल सात ट्रैक्टर ट्रॉलियां और एक पोकलेन मशीन जब्त की है। आरोपियों की पहचान की जा रही है और उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।