{"_id":"6827a16945bda599b20b5328","slug":"jammu-meeting-gmc-principal-order-jammu-news-c-10-lko1027-614107-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: तीन महीने से लंबित था वेतन, प्रिंसिपल ने जारी करने का दिया निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: तीन महीने से लंबित था वेतन, प्रिंसिपल ने जारी करने का दिया निर्देश
विज्ञापन
जीएमसी प्रिंसिपल से मिलने के बाद जम्मू कश्मीर मेडिकल कर्मचारी संघ का एक प्रतिनिधिमंडल: स्रोत सं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीएमसी जम्मू के प्रिंसिपल से मिला संघ का प्रतिनिधिमंडल
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू कश्मीर मेडिकल कर्मचारी संघ का एक प्रतिनिधिमंडल जीएमसी जम्मू के प्रिंसिपल डाॅ आशुतोष गुप्ता से मिला। संघ ने पेश आ रही परेशानियों के बारे अवगत कराया। इस पर प्रिंसिपल आशुतोष गुप्ता ने लंबित वेतन का भुगतान करने के लिए बजट को तत्काल जारी करने का आदेश दिया।
प्रधान जसविंदर सिंह व चेयरमैन सुशील सूदन ने कई मुद्दों को लेकर चर्चा की। बताया कि सीएचसी ब्लॉक आरएस पुरा के कर्मचारियों के सामने कई परेशानियां आ रही हैं। खासकर बजटीय मामलों से संबंधित। स्वास्थ्य कर्मचारियों का वेतन पिछले तीन महीनों से लंबित है। हालांकि, संघ ने भविष्य में नियमित मासिक वेतन का भुगतान समय पर सुनिश्चित करने की मांग उठाई।
संघ के अन्य सदस्यों में महासचिव परफुलत सिंह, जेकेजीपीए के अध्यक्ष भारत भूषण, जेकेएमईएफ के कार्यकारी अध्यक्ष बहादुर सिंह, जेकेजीपीए के जिला अध्यक्ष शफ्फाक हुसैन शेख, एक्स-रे एसोसिएशन के अध्यक्ष हरपाल सिंह, बिक्रम रंधावा, तेजिंदर सिंह, योगेश राज, बेअंत सिंह, लाभा राम, रितु कुमारी, मीता कुमारी और जसबीर सिंह शामिल रहे।