फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu: Many long distance trains that have been cancelled for a year will start running in June

Jammu: एक साल से निरस्त लंबी दूरी की कई ट्रेनें जून में भरेंगी फर्राटा, पर कुछ गाड़ियों की बहाली में लगेगा समय

Fri, 29 May 2026 12:30 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 29 May 2026 12:30 AM IST
सार

अगस्त 2025 में आई भीषण बाढ़ के चलते कठुआ-माधोपुर रेल रूट पर ध्वस्त हुआ रेल पुल अब पूरी तरह तैयार है। डाउन ट्रैक से जून के पहले सप्ताह से ट्रेनें फर्राटा भरने लगेंगी। खासतौर पर इंदौर, अहमदाबाद, भावनगर, काठगोदाम और तिरुपति के लिए करीब एक साल से रद्द चल रही ट्रेनों का संचालन बहाल हो जाएगा।

विज्ञापन
Jammu: Many long distance trains that have been cancelled for a year will start running in June
file pic... - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है। अगस्त 2025 में आई भीषण बाढ़ के चलते कठुआ-माधोपुर रेल रूट पर ध्वस्त हुआ रेल पुल अब पूरी तरह तैयार है। डाउन ट्रैक से जून के पहले सप्ताह से ट्रेनें फर्राटा भरने लगेंगी। खासतौर पर इंदौर, अहमदाबाद, भावनगर, काठगोदाम और तिरुपति के लिए करीब एक साल से रद्द चल रही ट्रेनों का संचालन बहाल हो जाएगा।

विज्ञापन


शार्ट टर्मिनेट की गई यानी जम्मूतवी रेलवे स्टेशन से पहले ही किसी अन्य स्टेशन पर रुक जाने वाली पांच जोड़ी ट्रेनों का भी विस्तार कर दिया गया है। ये सभी जून में जम्मूतवी और उधमपुर रेलवे स्टेशन तक चलेंगी। इसके अलावा दिल्ली से जम्मू तक चलने वाली दुरंतो एक्सप्रेस समेत पांच जोड़ी ट्रेनें अभी 15 जून तक निरस्त रहेंगी। साबरमती और सूबेदारगंज से आने वाली दो जोड़ी ट्रेनों का शार्ट टर्मिनेशन भी 15 जून तक यथावत रहेगा। जून में ही इन्हें बारी-बारी बहाल किया जाएगा।
विज्ञापन


जून के पहले सप्ताह से बहाल होंगी ये ट्रेनें

  • 12207 - 12208 काठगोदाम-जम्मूतवी-काठगोदाम
  • 14611 - 14612 गाजीपुर-कटड़ा-गाजीपुर
  • 19107 - 19108 भावनगर-उधमपुर-भावनगर
  • 22705 - 22706 तिरुपति-जम्मूतवी-तिरुपति

जम्मू और उधमपुर तक चलेंगी ये शार्ट टर्मिनेट ट्रेनें

  • 12549-12550 दुर्ग-उधमपुर-दुर्ग
  • 19415-19416 साबरमती-कटड़ा-साबरमती
  • 20847-20848 दुर्ग-उधमपुर-दुर्ग
  • 20985-20986 कोटा-उधमपुर-कोटा
  • 22941-22942 इंदौर-उधमपुर-इंदौर

अभी 15 जून तक निरस्त रहेंगी ये ट्रेनें

  • 12265-12266 दिल्ली जम्मूतवी दुरंतो एक्सप्रेस
  • 14503-14504 कालका-कटड़ा-कालका
  • 22401-22402 दिल्ली-उधमपुर-दिल्ली
  • 22431-22432 सूबेदारगंज-उधमपुर-सूबेदारगंज
  • 26405-26406 अमृतसर-कटड़ा-अमृतसर

15 जून तक रहेगा शार्ट टर्मिनेशन

  • 19223-19224 साबरमती-जम्मू-साबरमती
  • 20433-20434 सूबेदारगंज-कटड़ा-सूबेदारगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed