{"_id":"65e387e02e26ac84ba035fc4","slug":"jammu-leh-health-pals-polio-jammu-news-c-10-1-jam1007-314390-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: दो बूंद जिंदगी के लिए भारी बर्फबारी को चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: दो बूंद जिंदगी के लिए भारी बर्फबारी को चुनौती
विज्ञापन
लेह के इच्छू पहुंची टीम, आज से शुरू होगा प्लस पोलिया अभियान का पहला चरणसमुद्र तल से 12760 फुट की ऊंचाई पर स्थित है दूरदराज केंद्र
संवाद न्यूज एजेंसी
लेह। नौनिहालों को दो बूंद जिंदगी की पिलाने और पोलियो जैसी बीमारी से बचाने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों के हौसले बुलंद हैं। इसका अंजादा इसी से लगाया जा सकता है कि शनिवार को स्वास्थ्य कर्मियों की टीम लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश के लेह के अंतर्गत स्थापित एक दूरदराज केंद्र में तीन फुट की बर्फबारी को पार कर पहुंची है। रविवार को देश सहित प्रदेश में भी प्लस पोलियो अभियान की शुरूआत होगी।
कम्युनिटी हेल्थ सेंटर (सीएचसी) सांकू के स्वास्थ्य कर्मियों के हौसले को देख कर हर कोई सलाम कर रहा है। शनिवार को एएएम इच्चू, एएएम लैंकेर्ची ब्रोक और एएएम उम्बा में तैनात स्वास्थ्य कर्मी इंटेंसिफाइड पल्स पोलियो अभियान के लिए अपने-अपने स्थानों पर पहुंच गए हैं।
बिगड़े मौसम में अभियान को पूरा करने की चुनौती होगी। समुदाय की भलाई के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सराहनीय है और उनके प्रयास प्रतिकूल परिस्थितियों की परवाह किए बिना जनता की सेवा करने में हेल्थ टीम के समर्पण का प्रमाण हैं। इच्छू गांव सबसे दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों में से एक है, जो समुद्र तल से 12760 फुट की ऊंचाई पर स्थित है। यहां पहुंचने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को करीब तीन फुट बर्फ के बीच से गुजरना पड़ा।