फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir: Youth dies in suspicious condition in Gorkha Nagar of Jammu

jammu news: जम्मू के गोरखा नगर में युवक की संदिग्ध हालत में मौत, पुलिस बोली- गले पर दिख रहे चोट जैसे  निशान

Sat, 15 Apr 2023 01:59 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 15 Apr 2023 01:59 AM IST
सार

पुलिस ने बताया कि मृतक को परिजन बेहोशी की हालत में जीएमसी लेकर पहुंचे थे। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी।

विज्ञापन
jammu kashmir: Youth dies in suspicious condition in Gorkha Nagar of Jammu
जीएमसी जम्मू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू के बाग-ए बाहु थाने के अंतर्गत गोरखा नगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के गले पर कुछ निशान भी पाए गए हैं। इससे यह माना जा रहा है कि मौत या तो गला दबाने से हुई है या फिर फंदे पर लटकने से।

विज्ञापन


पुलिस ने धारा 174 का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बाग-ए बाहु के थाना प्रभारी आरती ठाकुर का कहना है कि युवक के परिजनों ने उसे खुद ही अस्पताल पहुंचाया है, जिसके गले पर कुछ निशान भी हैं।
विज्ञापन


परिवार ने पुलिस को सूचित भी नहीं किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा कि मौत के क्या कारण रहे होंगे। उधर, परिवार वालों का कहना है कि बेटा दो दिन से बीमार था। शुक्रवार को वह कमरे में बेसुध मिला तो उसे अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि रोशन लाल (18) को बेहोशी की हालत में परिवार वाले जीएमसी जम्मू में लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने जांच की तो युवक की मौत हो चुकी थी। गले पर कुछ निशान भी मिले। डॉक्टरों ने जीएमसी पुलिस चौकी में सूचना दी।


पुलिस कर्मियों ने आगे इसकी सूचना जम्मू पुलिस कंट्रोल रूम में दी। इसके बाद बाग-ए बाहु पुलिस की टीम अस्पताल पहुंची और युवक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिवार को सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed