{"_id":"6786c6025744bb3e690f5bc7","slug":"jammu-kashmir-weather-will-deteriorate-again-chances-of-rain-and-snowfall-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Jammu Kashmir : घाटी में आज से फिर बिगड़ेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Jammu Kashmir : घाटी में आज से फिर बिगड़ेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी के आसार
Thu, 16 Jan 2025 01:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 16 Jan 2025 01:31 AM IST
सार
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार, 16 व 18 के बाद 20 जनवरी को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश व बर्फबारी हो सकती है। पर्यटकों और यात्रियों को प्रशासन/यातायात की एडवाइजरी के तहत सफर करने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
Weather Update
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के मौसम में फिर बदलाव के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार, 16 व 18 के बाद 20 जनवरी को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश व बर्फबारी हो सकती है। पर्यटकों और यात्रियों को प्रशासन/यातायात की एडवाइजरी के तहत सफर करने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
प्रदेश में शीतलहर के साथ ठंडक कायम है। मौसम साफ रहने से दिन के पारे में सुधार हुआ है, लेकिन रात को कंपकंपी जारी है। विश्व विख्यात पर्यटन स्थल पहलगाम और गुलमर्ग में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
विज्ञापन
कश्मीर में साफ मौसम के बीच राजधानी श्रीनगर में मंगलवार को दिन का पारा 7.7, पहलगाम में 6.0 और गुलमर्ग में 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू संभाग के अधिकांश हिस्सों में दिन का पारा सामान्य से 2 से 3 डिग्री ऊपर चल रहा है।
विज्ञापन
जम्मू में हल्के बादलों के बीच मौसम लगभग साफ रहा। यहां अधिकतम तापमान सामान्य से 2.4 डिग्री चढ़कर 19.9 और न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री दर्ज किया गया। बनिहाल में अधिकतम तापमान 13.8, बटोत में 14.0, कटड़ा में 18.7 और भद्रवाह में 13.0 डिग्री रहा। लेह में अधिकतम तापमान 1.6 डिग्री दर्ज किया गया।
कहां कितना न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
- लेह माइनस 11.6
- पहलगाम माइनस 7.8
- गुलमर्ग माइनस 6.2
- काजीगुंड माइनस 5.6
- कुपवाड़ा माइनस 4.7
- श्रीनगर माइनस 4.2
- कोकरनाग माइनस 3.4
- भद्रवाह माइनस 0.1
- बनिहाल 2.0
- बटोत 2.5
- कटड़ा 6.6