J&K Weather: पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश के आसार, 25 मई तक बिगड़ा रहेगा मौसम
केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में मग सोमवार से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने 23 मई दोपहर से 26 मई तक जम्मू-कश्मीर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू में मंगलवार को हल्के बादल छाए हुए हैं। धूप और बादल की लुकाछिपी देखने को मिल रही है। हालांकि पारे में उछाल काफी है। गर्मी का अहसास जारी है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में मग सोमवार से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने 23 मई दोपहर से 26 मई तक जम्मू-कश्मीर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के कार्यालय के अनुसार, आज दोपहर से अधिकांश स्थानों पर बारिश और आंधी चलने की संभावना है। 24 मई को व्यापक रूप से हल्की से मध्यम बारिश, बिजली चमकने और कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने बुधवार को ऊंचाई वाले इलाकों में मध्यम से भारी बर्फबारी की भी भविष्यवाणी की है।
25 और 26 मई को आगे देखते हुए, छिटपुट स्थानों पर रुक-रुक कर बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। 27 से 29 मई तक आमतौर पर बादल छाए रहेंगे।
विभाग ने कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि और बिजली गिरने से संभावित फसल को क्षति पहुंचने के बारे में भी आगाह किया है। ऐसे में विशेष रूप से जम्मू-श्रीनगर मार्ग, जोजिला, मुगल रोड और सिंथन टॉप जैसे मार्गों पर आवाजाही में अड़चनें आने से इंकार नहीं किया जा सकता है।
𝙒𝙚𝙖𝙩𝙝𝙚𝙧 𝙪𝙥𝙙𝙖𝙩𝙚 𝙅&𝙆 23.05.23 @830𝘼𝙈
𝙄𝙈𝘿 𝙞𝙨𝙨𝙪𝙚𝙙 𝙔𝙀𝙇𝙇𝙊𝙒 𝘾𝙊𝙇𝙊𝙍( 𝘽𝙚 𝘼𝙬𝙖𝙧𝙚) 𝙬𝙚𝙖𝙩𝙝𝙚𝙧 𝙬𝙖𝙧𝙣𝙞𝙣𝙜 𝙛𝙤𝙧 𝙅&𝙆 𝙙𝙪𝙧𝙞𝙣𝙜 23(𝘼𝙛𝙩𝙚𝙧𝙣𝙤𝙤𝙣)-24𝙩𝙝 𝙈𝙖𝙮.@Indiametdept @moesgoi @Traffic_hqrs @JandKTourism pic.twitter.com/yrB8wicDSv— Meteorological Centre Srinagar (@metsrinagar) May 23, 2023