फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir Weather update news in hindi Rain expected today two people missing in Rajori Jammu-Srinagar NH stalled

Jammu Kashmir Weather: आज प्रदेश में बारिश के आसार, राजोरी में दो लोग लापता, NH 44 एकतरफा आवाजाही के लिए बहाल

Fri, 08 Jul 2022 12:37 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 08 Jul 2022 12:37 PM IST
सार

जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में 8 और 9 जुलाई को बारिश की चेतावनी जारी की गई है। राजोरी में दरहाली नाले में शुक्रवार सुबह अचानक आई बाढ़ में एक जेसीबी और टिपर बह गई। टिपर चालक और उसका सहयोगी भी लापता हैं। 

विज्ञापन
Jammu Kashmir Weather update news in hindi Rain expected today two people missing in Rajori Jammu-Srinagar NH stalled
Jammu Weather - फोटो : निखिल मेहता

विस्तार

जम्मू कश्मीर के मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने 8 और 9 जुलाई को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश की चेतावनी जारी की है। शहर जम्मू में शुक्रवार की शुरुआत बारिश और हल्के बादलों के साथ हुई है।

विज्ञापन


राजोरी में दरहाली नाले में शुक्रवार सुबह अचानक आई बाढ़ में एक जेसीबी और टिपर बह गई। टिपर चालक और उसका सहयोगी भी लापता हैं। दोनों की तलाश की जा रही है। वहीं, भूस्खलन के चलते रामबन में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग फिलहाल एकतरफा वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल किया गया है। इससे पहले मार्ग से श्री अमरनाथ यात्रियों को आगे बढ़ने दिया गया। हालांकि, मुगल रोड पर यातायात सुचारू रूप से जारी है।
विज्ञापन


इससे पहले वीरवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश के साथ लगभग मौसम साफ रहा। मौसम के बदलाव से तपिश से राहत मिली है, लेकिन उमस ने लोगों की परेशानियों को बढ़ा दिया है। पिछले कुछ दिन से निरंतर अंतराल में हो रही बारिश से तापमान में थोड़ी राहत बनी हुई है। जम्मू में दिन का तापमान 35.7 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में दिन का पारा 30.4, बटोत में 29.1, कटड़ा में 33.1 और भद्रवाह में 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर में दिन का तापमान 30.7, पहलगाम में 25.0 और गुलमर्ग में 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में दिन का पारा 28.1 और कारगिल में 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश में भी पंजिकरण कराने के लिए श्री अमरनाथ यात्रियों का जोश बरकरार

जम्मू में सुबह बारिश में भी श्री अमरनाथ यात्री पंजीकरण कराने के लिए कतार में खड़े रहे। तीर्थयात्रियों ने बारी-बारी पंजीकरण कराया। इस दौरान जय बाबा भोले के जयघोष भी लगाए। रेलवे स्टेशन जम्मू के पास सरस्वती धाम में तत्काल पंजीकरण टोकन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पहुंच रही है। जम्मू रेलवे स्टेशन के पास ही वैष्णवी धाम, पंचायत भवन और महाजन हाल शालामार में तत्काल पंजीकरण को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है।

Jammu Kashmir Weather update news in hindi Rain expected today two people missing in Rajori Jammu-Srinagar NH stalled
Shri Amarnath Yatra 2022 - फोटो : अमर उजाला

जम्मू -श्रीनगर नेशनल हाईवे भूस्खलन के चलते ठप हो गया। श्री अमरनाथ जी यात्रा तीर्थयात्रियों को शुक्रवार को एसएएसबी निवास चंद्रकोट में नाश्ता कराया गया। इसके बाद मार्ग के बहाल होने पर जत्थे को कश्मीर के रवाना किया गया। आम यातयात के लिए अभी हाईवे ठप है। इसे बहाल करने के लिए कार्य जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed