फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir Weather: Pre-monsoon knocks today

Jammu Kashmir Weather : प्री-मानसून की दस्तक आज, 20 जून तक लगातार बारिश से बदलेगा वादी का मौसम; यलो अलर्ट

Sun, 15 Jun 2025 01:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 15 Jun 2025 01:17 AM IST
सार

मौसम विज्ञान विभाग ने 20 जून तक लगातार बारिश होने और मौसम खराब रहने की संभावना जताई है। इस दौरान तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है।

विज्ञापन
Jammu Kashmir Weather: Pre-monsoon knocks today
पटनीटॉप में तेज बारिश। file

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में रविवार से प्री-मानसून की दस्तक होगी। आंधी, बारिश और गर्जन के साथ कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है। मौसम के इस बदलाव से झुलसाती गर्मी से राहत मिलने वाली है।

विज्ञापन


मौसम विज्ञान विभाग ने 20 जून तक लगातार बारिश होने और मौसम खराब रहने की संभावना जताई है। इस दौरान तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग ने इस बदलाव को देखते हुए यलो अलर्ट भी जारी किया है।
विज्ञापन


इस बार प्री-मानसून एक सप्ताह पहले दाखिल हो रहा है। बीते साल 28 जून को मानसून ने प्रवेश किया था और 20 जून के बाद बारिश का दाैर शुरू हुआ था। मौसम के बदलाव का सबसे ज्यादा असर कश्मीर संभाग में देखने को मिलेगा। यहां ज्यादातर इलाकों में बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में शीतलहर का असर भी बना रहेगा। जम्मू संभाग में 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। विभाग ने लोगों को मौसम में अचानक आ रहे इस बदलाव से सावधान रहने की सलाह दी है।


अब लगातार होगी बारिश : अहमद
मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक मुख्तार अहमद ने बताया कि प्रदेश में प्री-मानसून आ रहा है। 20 जून के बाद मानसून में गति आएगी और बारिशें तेज हो जाएंगी। उन्होंने बताया कि बारिश से गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। आगामी दिनों में तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। प्री-मानसून का असर समूचे प्रदेश में एक जैसा रहेगा। कश्मीर संभाग में शीतलहर चलने की संभावना बनी रहेगी।

कहां कितना अधिकतम पारा (डिग्री सेल्सियसम में)

  • जम्मू 43.6
  • कठुआ 42.5
  • कटड़ा 39.5
  • काजीकुंड 32.8
  • कुकेरनाग 32.8
  • श्रीनगर 32.4
  • कुपवाड़ा 31.9
  • बनिहाल 31.6
  • बटोत 31.4
  • पहलगाम 28.2 डिग्री
  • गुलमर्ग 23.0 डिग्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed